फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Cabinet Meeting: PM Modi First Meeting with New Cabinet Ministers After Expansion, All Decision Updates

कोविड और किसान: दो बड़ी चुनौतियों पर मोदी सरकार ने लिए फैसले, जानें कैबिनेट की पहली बैठक की खास बातें

Thu, 08 Jul 2021 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 08 Jul 2021 09:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हो रही नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में फैसला लिया गया कि मंडियों के जरिए किसानों तक एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाए जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना वायरस की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए 23 हजार करोड़ रुपये के स्वास्थ्य पैकेज का एलान किया गया। बता दें कि यह नई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक है। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ था।

विज्ञापन
Modi Cabinet Meeting: PM Modi First Meeting with New Cabinet Ministers After Expansion, All Decision Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही इस बैठक में किसानों को फायदा पहुंचाने का फैसला किया गया। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कैबिनेट ने फैसला लिया है कि मंडियों के जरिए किसानों तक एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन


तोमर ने बताया कि किसान समूहों को दो करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा। मंडियां इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का इस्तेमाल कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि फैसला लिया गया है कि एक लाख करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल एपीएमसी कर सकेंगी। एपीएमसी (कृषि उत्पाद बाजार समिति) मंडियों को मजबूत किया जाएगा और संसाधन प्रदान किए जाएंगे। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री तोमर ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार ने जो कहा है वह कर रही है। उन्होंने कहा कि एपीएमसी खत्म नहीं होगी बल्कि और मजबूत होगी। कृषि कानूनों के लागू होने के बाद उन्हें केंद्र के इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड से करोड़ों रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेज
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हेल्थ इमरजेंसी (स्वास्थ्य आपातकाल) के लिए 23 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में मौजूद रहे नए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

मांडविया ने कहा कि इस पैकेज को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पैकेज बताया। उन्होंने कहा कि इसमें 15 करोड़ केंद्र देगा और आठ करोड़ राज्य। इसके अलावा 736 जिलों में पीसीयू बनाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने में मेडिकल के अंतिम वर्ष के छात्रों की मदद ली जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर जिले में 10 हजार लीटर मेडिकल ऑक्सीजन स्टोर करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही देश में दो लाख 44 हजार नए बेड बनाए जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि हमें कोविड के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। सीमा अवधि अधिकतम नौ महीने है। हमें इसे जल्दी करना होगा। राज्यों को यह जल्दी करना होगा।

नारियल विकास बोर्ड में होगी सीईओ की नियुक्ति
वहीं, फैसला लिया गया कि नारियल विकास बोर्ड में अब सीईओ की नियुक्ति होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि नारियल की खेती को बढ़ाने के लिए हम कोकोनट बोर्ड एक्ट में संशोधन कर रहे हैं। अब कोकोनट बोर्ड का अध्यक्ष एक गैर-अधिकारी व्यक्ति होगा। वह किसान समुदाय से होगा, जिसे इस काम के बारे में अच्छी जानकारी और समझ होगी। 

प्रतिस्पर्धा आयोग और जपान फेयर ट्रेड कमीशन के बीच समझौते को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और जापान फेयर ट्रेड कमीशन (जेएफटीसी) के बीच सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को मंजूरी दे दी। इस एमओसी का मकसद प्रतिस्पर्धा कानून और नीति के मामले में सहयाग को बढ़ाना और उसे सुदृढ़ करना है। इससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा और समानता व समावेश को बढ़ावा मिलेगा।



मोदी सरकार के ये नए 15 कैबिनेट मंत्री
नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, अश्विनी वैष्णव।

ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री
एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed