फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Firing on Sena leader: BJP MLA Ganpat Gaikwad, Four others remanded to 14 day judicial custody

Maharashtra: भाजपा विधायक गायकवाड़ और चार अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत; मराठा आंदोलन को लेकर बीड में बंद

Wed, 14 Feb 2024 05:42 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 05:42 PM IST
सार

शिवसेना के नेता को गोली मारने के मामले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ समेत चार अन्य लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस बीच, मराठा आंदोलन को लेकर बीड में शांतिपूर्ण बंद रहा। 

विज्ञापन
Firing on Sena leader: BJP MLA Ganpat Gaikwad, Four others remanded to 14 day judicial custody
शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुलिस थाने के भीतर एक शिवसेना नेता पर हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और चार अन्या आरोपियों को एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक गायकवाड़ समेत आरोपी हर्षल केने, संदीप सरवनकर, विक्की गनात्रा और ड्राइवर रंजीत यादव को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया था। आरोपियों के वकील नीलेश पांडे और उमर काजी ने अदालत के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की गुजारिश की थी, जिसे अदालत ने खारिज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
फरवरी माह की शुरुआत में उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ निरीक्षक के कार्यालय के कमरे के भीतर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने सीएम शिंदे की पार्टी के नेता महेश गायकवाड़ को गोली मारी थी। जिसके बाद भाजपा विधायक समेत अन्य आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद घायल शिवसेना नेता को  निजी अस्पताल को भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन

Firing on Sena leader: BJP MLA Ganpat Gaikwad, Four others remanded to 14 day judicial custody
मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया
मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे के आंदोलन के समर्थन में महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को बंद बुलाया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह बंद अब तक शांतिपूर्ण रहा है। गौरतलब है कि अंतरवाली सरती में जरांगे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठें हैं। 

क्षेत्र में शांतिपूर्ण बंद रहा- नंदकुमार ठाकुर
पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर ने कहा कि बंद शांतिपूर्ण रहा है और दोपहर तक 70-80 प्रतिशत सफल रहा है। इससे पहले, मैंने संबंधित नेताओं के साथ बैठक की और शांति की अपील की। बीड शहर के स्कूल और जिले भर के कुछ बाजार बंद हैं। उन्होंने कहा कि बीड शहर में सुभाष रोड, धोंडीपुरा और बजरपेठ के बाजार क्षेत्र बंद रहे। जिले में अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

नंद कुमार ठाकुर ने कहा कि जिले के कुछ पुलिस स्टेशनों को मराठा संगठनों से जरांगे के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को बंद का आह्वान करने की योजना के बारे में पत्र मिले थे। जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह में शामिल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन उपवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed