फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Firing of bullets felt like terrorist attack passengers scared of firing of RPF jawan jumped from bogie

RPF: गोलियों की तड़तड़ाहट से लगा जैसे आतंकी हमला हो गया, आरपीएफ जवान की फायरिंग से डरे यात्री बोगी से कूदे

Tue, 01 Aug 2023 05:47 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2023 05:47 AM IST
सार

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि आरोपी जवान आरपीएफ की लोअर परेल पोस्ट से अटैच था, वहीं मृतक दादर पोस्ट से अटैच थे। दोनों ट्रेन की सुरक्षा के लिए सूरत में सवार हुए थे।

विज्ञापन
Firing of bullets felt like terrorist attack passengers scared of firing of RPF jawan jumped from bogie
File Photo. - फोटो : Shutterstock

विस्तार

पालघर से मुंबई स्टेशन के बीच जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में हुई वारदात के दौरान जब आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कीं तो लोगों को लगा कि आतंकी हमला हो गया है।

विज्ञापन

ट्रेन के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर एसी कोच के अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे फायरिंग की आवाज सुनी तो एसी कोच की तरफ दौड़े, जहां फर्श पर खून से लथपथ शव पड़े थे। वहीं, आरोपी कांस्टेबल चेतन राइफल लेकर टहल रहा था। एएसआई टीकाराम मीणा सिर में गोली लगने से गिर गए थे। इस दौरान यात्री डरे हुए थे। पांंडे ने कहा कि शुरुआत में लोगों को लगा कि आतंकी हमला हुआ है। इस दहशत में कुछ लोग तो चलती ट्रेन से कूद गए थे। टीकाराम सुरक्षा दस्ते के प्रभारी थे।

विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि आरोपी जवान आरपीएफ की लोअर परेल पोस्ट से अटैच था, वहीं मृतक दादर पोस्ट से अटैच थे। दोनों ट्रेन की सुरक्षा के लिए सूरत में सवार हुए थे। फिलहाल अन्य मृतक यात्रियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में मोदी-योगी का नाम लेते दिखा                                                                        
कांस्टेबल चेतन चलती ट्रेन में चार लोगों को गोली मारने के बाद सिरफिरे की तरह मोदी-योगी और ठाकरे का नाम ले रहा था। उसने कहा कि जिन चार लोगों को मारा है वे सभी पाकिस्तान से ऑपरेट होते हैं। भारत में रहना है तो केवल मोदी और योगी कहना होगा। हालांकि, चेतन किस ठाकरे का नाम ले रहा था, वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो की सत्यता की भी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।



बार-बार तबादलों से परेशान था चेतन, हथियार नहीं देना चाहिए
घटना के बाद एहतियात के तौर पर हाथरस के चंदपा थाने की टीम चेतन के गांव मीतई पहुंची। वहां, चेतन के ताऊ भगवान सिंह ने कहा, चेतन उल्टी-सीधी ड्यूटी और बार-बार तबादलों से परेशान था। उसके साथी, अधिकारी सबको पता था कि वह मानसिक रूप से परेशान है, लिहाजा विभाग को उसे हथियार नहीं देना चाहिए था। इसके साथ ही भगवान सिंह ने कहा, हम तो वसुधैव कुटुंबकम को मानने वाले लोग हैं। किसी भी परिवार के सदस्य की जिंदगी जाने से उस परिवार को क्या गुजरती है, हम जानते हैं। इस घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। हमारे परिवार में देश की सेवा परंपरा रही है, छोटा भाई कुछ दिन पहले ही सेना से सेवानिवृत्त होकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed