Maharashtra Fire: दक्षिण मुंबई में कपड़ों के शोरूम में लगी आग, छह मंजिला इमारत से आठ लोगों को बचाया गया
पिछले हफ्ते मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम वाली इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ को भी बुलाना पड़ा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण मुंबई के पेडर रोड इलाके में एक रिहायशी इमारत के भूतल पर स्थित कपड़ों के शोरूम में सोमवार सुबह आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। छह मंजिला इमारत से आठ लोगों और कुछ पालतू जानवरों को बचा लिया गया। इससे पहले मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक मॉल में लगी भीषण आग पर 22 घंटे से अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बांद्रा पश्चिम में लिंकिंग रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल के बेसमेंट में मंगलवार सुबह करीब 4.10 बजे आग लगी थी। बुधवार को दमकल कर्मियों और अन्य आपातकालीन सेवाओं की मशक्कत के बाद देर रात 1.41 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें- Suhas Shetty Murder Case: हत्या के आरोपी की मौत पर बवाल क्यों; कब और कैसे हुई घटना, 'सुपारी' वाला एंगल क्या?
शोरूम में सुबह करीब 6.38 बजे आग लगी
अधिकारियों ने बताया कि सुखशांति इमारत के भूतल पर स्थित शोरूम में सुबह करीब 6.38 बजे आग लगी। फायर ब्रिगेड ने इमारत की पहली मंजिल से आठ लोगों और चौथी मंजिल से पांच जानवरों को बचाया। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग केवल तारों, बिजली के उपकरणों और शोरूम में रखे कपड़ों के स्टॉक तक सीमित थी। आग की वजह से शोरूम में धुआं भर गया। आठ दमकल गाड़ियां और अन्य ने मौके पर मोर्चा संभाला और बचाव कार्य चलाया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 8.15 बजे इलाके को घेर लिया गया। आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और अन्य एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- Tension: भारत से जंग हुई तो कितने दिन टिकेगा पाकिस्तान, क्या हथियारों की किल्लत से जूझ रहा पड़ोसी? जानें सबकुछ
ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा
ट्रैफिक पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि इमारत व्यस्त पेडर रोड पर है, इसलिए महालक्ष्मी मंदिर जंक्शन से केम्प्स कॉर्नर फ्लाईओवर तक दक्षिण की ओर जाने वाला यातायात धीमा हो गया है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.