फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR lodged against 39 people protesting in Muzaffarpur for water supply in AES affected area

न्याय की मांग कर रहे हरिवंशपुर गांव के 39 लोगों के खिलाफ एफआईआर, घर छोड़ भागने को मजबूर

Wed, 26 Jun 2019 05:36 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 26 Jun 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 39 people protesting in Muzaffarpur for water supply in AES affected area
हरिवंशपुर गांव के 39 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज - फोटो : ANI

बिहार के वैशाली जिले में दिमागी बुखार यानी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से हुई बच्चों की मौत के बाद न्याय की मांग करना लोगों को भारी पड़ गया। लोग दुखों का पहाड़ झेल ही रहे थे कि प्रशासन ने उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवा दिया। 

विज्ञापन


वैशाली जिले में बच्चों की मौत पर कार्रवाई और पानी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम किया था। प्रशासन ने इस मामले में हरिवंशपुर गांव के 39 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


 

घर की महिलाओं का कहना है कि पुलिस केस दर्ज होने के बाद परिवार के पुरुष सदस्य गांव छोड़ भागे-भागे फिर रहे हैं। वहीं, घर में चूल्हा उपास है और खाने के लाले पड़ गए हैं। गांव में एक अजीब सन्नाटा है। महिलाओं का कहना है कि दिमागी बुखार के कहर से हमारे बच्चों की मौत हो गई। घर में जो कमाने वाला था, उसी के खिलाफ प्रशासन ने केस कर दिया। अब घर में रोटी के लाले पड़ गए हैं। 


लोगों ने स्थानीय विधायक का किया था घेराव

मालूम हो कि वैशाली जिले के हरिवंशपुर में चमकी बुखार से 11 बच्चों की मौत के बाद रविवार को बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस और पार्टी विधायक राजकुमार शाह को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोग इतने गुस्से में थे कि कोई सांसद को दरवाजे पर कुर्सी तक देने को तैयार नहीं था। 

उग्र ग्रामीणों ने विधायक को बंधक बना लिया था। विधायक का हाथ पकड़ कर लोग उन दरवाजों तक ले जाने का प्रयास करते रहे जिन घरों से लोग पलायन कर चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा बंधक बने विधायक को काफी प्रयास के बाद सुरक्षाकर्मी ने मुक्त कराया।

रामविलास पासवान के लापता होने का लगाया था बैनर

बीते शुक्रवार को वैशाली के हरिवंशपुर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और स्थानीय विधायक के लापता होने के नारे के साथ बैनर लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। बैनर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और स्थानीय विधायक के लापता होने की बात लिखी था। 

केंद्रीय मंत्री को ढूंढ़कर लाने वाले को 15 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई थी, जबकि स्थानीय विधायक को ढूंढ़कर लाने वाले को पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद रविवार को हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस और लालगंज के लोजपा विधायक राजकुमार साह हरिवंशपुर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed