{"_id":"58d30d064f1c1b776a1a1de6","slug":"film-dangal-will-be-screened-in-parliament-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज संसद में सांसदों को दिखाई जाएगी फिल्म ‘दंगल’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज संसद में सांसदों को दिखाई जाएगी फिल्म ‘दंगल’
amamrujala.com-presented By: संदीप भट्ट
Updated Thu, 23 Mar 2017 05:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक संसद में खुद एक-दुसरे से दंगल करने वाले नेता बृहस्पतिवार को संसद में ‘दंगल’ फिल्म देखेंगे। सभी को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए सांसदों को आमिर खान अभिनीत यह फिल्म दिखाई जाएगी। इसका उद्देश्य सांसदों को मनोरंजन के साथ एक संदेश भी देना है।
विज्ञापन
इस फिल्म को लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन की पहल पर दिखाया जाएगा। फिल्म को संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में सत्र खत्म होने के बाद शाम को दिखाया जाएगा। लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा ने कहा कि मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि स्पीकर चाहती हैं कि संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के लिए 23 मार्च को शाम के 6:30 बजे मशहूर हिंदी फिल्म लगाई जाए। उन्होंने इस दौरान सभी सदस्यों को परिवार सहित आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन