{"_id":"639a68db9e63087e3f1ac1f1","slug":"fewer-helicopter-accidents-in-india-than-us-uk-three-arrested-with-drugs-worth-rs-39-crore-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय: अमेरिका, यूके से भारत में कम हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं, असम में 39 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंत्रालय: अमेरिका, यूके से भारत में कम हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं, असम में 39 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार
Thu, 15 Dec 2022 05:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:52 AM IST
सार
असम के करीमगंज जिले से पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से कुल 39 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स एक एंबुलेंस व एक जगह अन्य वाहन में रख कर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले पांच वर्षों में भारत में केवल छह हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में 507 और यूनाइटेड किंगडम में 15 दुर्घटनाएं हुई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक संसदीय समिति को यह जानकारी दी। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर वी विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली संसद की स्थाई समिति ने पाया कि दशकों से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है।
असम में 39 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार
असम के करीमगंज जिले से पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से कुल 39 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स एक एंबुलेंस व एक जगह अन्य वाहन में रख कर ले जाई जा रही थी। असम पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद हेंगेरबाड़ी इलाके में खड़ी मणिपुर के नंबर वाली एंबुलेंस की तलाशी ली गई। जिसमें 50 हजार याबा की गोलियां और 200 ग्राम हेरोइन मिली है।
परमबीर ने वापस लिया अर्नब पर दायर मानहानि का मुकदमा
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ 90 लाख रुपये का मानहानि का मुकदमा बुधवार को बिना शर्त वापस ले लिया। इसके बाद कोर्ट ने सिंह पर 1500 का जुर्माना लगाया है, जो उन्हें गोस्वामी को देना होगा। सिंह ने 2021 में गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के मालिकों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए 90 लाख रुपये हर्जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
सुब्रत रॉय के खिलाफ पांच लाख रुपये का जमानती वारंट जारी
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के खिलाफ पांच लाख रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही लखनऊ के पुलिस अधीक्षक को वारंट पर तामील करने का निर्देश भी दिया है। अधिवक्ता अंकित मिश्रा ने बताया कि सुब्रत राय के खिलाफ 20 याचिकाएं दायर की गई हैं। अदालत ने 31 अगस्त, 2012 तक निवेशकों की रकम लौटाने का सहारा समूह को निर्देश दिया था।