{"_id":"5782e1064f1c1b840c7f9a61","slug":"female-constable-submit-her-resign-to-dig-says-don-t-want-to-do-such-type-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल ने डीआईजी को थमाया इस्तीफा, बोली-नहीं करनी ऐसी नौकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला कांस्टेबल ने डीआईजी को थमाया इस्तीफा, बोली-नहीं करनी ऐसी नौकरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 11 Jul 2016 08:27 AM IST
सार
- महिला आरक्षी के आरोपों से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
- आरोप, बंगले पर नहीं गई तो खफा हो गए कप्तान, करने लगे परेशान
- बोली, इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या, एसपी बोले, आरोप झूठे
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर की एक महिला कांस्टेबल ने एसपी बिजनौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि, साहब ने बंगले पर एप्लीकेशन लेकर अकेले बुलाया था, वह नहीं गई तो खफा हो गए और उसे सस्पेंड कर दिया। महिला कांस्टेबल ने एसपी पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए धमकी दी है कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
एसपी बिजनौर उमेश कुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल बिजनौर के हल्दौर थाने में तैनात है। महिला कांस्टेबल के मुताबिक 29 मार्च 2015 को उसका रिश्ता बुलंदशहर जिले के गांव भैंसाखुर निवासी एथलीट विपिन कुमार के साथ हुआ था। विपिन ने इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया लेकिन बाद में रिश्ता तोड़ दिया। विपिन की शादी दिल्ली की एथलीट नेहा प्रभाकर के साथ तय हो गई। रिश्ता टूटने पर महिला कांस्टेबल ने मंगेतर विपिन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया था। जिसमें विपिन जेल में बंद है, बाकी अभियुक्त बाहर हैं।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि जेल जाने के बाद विपिन उसे धमका रहा है। सप्ताह भर पहले बिजनौर में महिला कांस्टेबल की विपिन के परिजनों व नई मंगेतर नेहा प्रभाकर के साथ मारपीट हो गई। इस मामले में महिला कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। महिला कांस्टेबल ने भी नेहा प्रभाकर व अन्य पर रिपोर्ट लिखाई है। महिला कांस्टेबल ने रविवार को बिजनौर में प्रेस कांफ्रेंस की है।
विज्ञापन
'एसपी ने बंगले पर अकेले बुलाया'
डीआईजी ओंकार सिंह
विपिन के परिजनों और नेहा प्रभाकर ने मेरे साथ मारपीट की थी और वर्दी फाड़ दी थी। मैं उसी दिन अपने परिजनों के साथ प्रार्थना पत्र लेकर एसपी से मिली थी और कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन एसपी ने उससे कहा कि शाम को प्रार्थना पत्र लेकर बंगले पर अकेले आना। मैं अकेले कप्तान के बंगले पर नहीं गई तो वह मुझसे नाराज हो गए। बात नहीं मानने पर एसपी ने मुझे निलंबित कर दिया है। एसपी मेरा मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। अब धमकी दे रहे हैं कि विपिन को भी निर्दोष साबित करके जेल से बाहर निकलवा देंगे।
महिला कांस्टेबल (पीड़िता)
महिला आरक्षी शनिवार को डीआईजी से मिली थी। विपिन शर्मा से आरक्षी की तीन साल तक दोस्ती थी। एक जुलाई को विपिन से जेल में मिलने आई दिल्ली की एथलीट नेहा प्रभाकर को कोमल ने अपने लोगों के साथ पीटा था। कोमल और उसके भाई के अलावा विपिन पक्ष के लोग भी उनसे मिले थे। जांच में पाया कि महिला आरक्षी की गलती है। इस पर आरक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश देकर उसे निलंबित कर दिया। महिला आरक्षी के आरोप निराधार हैं।
उमेश कुमार श्रीवास्तव (एसपी बिजनौर)
डीआईजी ओंकार सिंह का कहना है कि लेडी कांस्टेबल ने इस्तीफा नहीं दिया है। सिपाही का इस्तीफा डीआईजी को नहीं एसपी को दिया जाता है। डीआईजी बोले कि, बिजनौर की निलंबित महिला कांस्टेबल कल उनके पास प्रार्थना पत्र लेकर आई थी। जिसमें उसने लिखा था कि उसके द्वारा लिखाए गए दोनों मुकदमों में नामजद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाए और सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाए, अन्यथा उसका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए। प्रार्थना पत्र में उसने यह भी लिखा था कि एसपी ने प्रार्थना पत्र लेकर उसे बंगले पर आने को कहा था। लेकिन वह गई नहीं। दो दिन पहले उसे सस्पेंड कर दिया गया।