फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Female constable commits suicide due to marital relationship in Rajasthan

राजस्थान: वैवाहिक रिश्ते से परेशान महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Wed, 04 Nov 2020 04:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
Female constable commits suicide due to marital relationship in Rajasthan
महिला पुलिस कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के बारां जिले में पति के साथ खराब रिश्तों से परेशान 22 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार देर रात पुलिस लाइन इलाके में हुई और कांस्टेबल के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल के पिता द्वारा दायर शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। बारां सिटी पुलिस स्टेशन में सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) मांगीलाल यादव ने बताया कि जनकपुर गांव की रहने वाली रवीना सहरिया पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन



सीआई ने बताया कि कांस्टेबल की शादी जिले के सोडाला गांव निवासी राजकरन सहरिया से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, लेकिन रिश्ते से संतुष्ट नहीं होने की वजह से वह अलग रह रही थी। यादव ने बताया कि कांस्टेबल के पिता ने राजकरन सहरिया पर उसे प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के पति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआई ने बताया कि मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed