{"_id":"59445c234f1c1b157e8b45eb","slug":"father-is-selling-vegetable-son-selected-in-youth-asian-boxing-championship-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बेच रहे सब्जी, बेटा यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगाएगा पंच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिता बेच रहे सब्जी, बेटा यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगाएगा पंच
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगमनगरी की एक और खेल प्रतिभा दुनिया भर में जलवा बिखेरने को बेताब है। झूंसी के सुदीप कुमार का चयन यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप थाईलैंड में एक जुलाई से शुरू होगी। वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुदीप के पिता बल्लू यादव झूंसी में सब्जी की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन
सुदीप ने पांच साल पहले झूंसी से बॉकि्ंसग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। दो साल तक बॉक्सिंग संघ के सचिव भारत भूषण और अंकित प्रताप सिंह से दो साल तक प्रशिक्षण लिया। इसके बाद झांसी हॉस्टल में चयनित हो गए। तीन साल तक वहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उत्तराखंड स्थित काशीपुर छात्रावास गए।
विज्ञापन
वहां से देश की बॉक्सिंग टीम में शामिल हो गए। फिलहाल, वह हरियाणा में नेशनल टीम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सुदीप ने अपने चयन पर खुशी जताई है। कहा कि चयन से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव भारत भूषण ने बताया कि थाईलैंड में होने वाली यूथ एशियन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए देश के कुल 10 बॉक्सरों का चयन हुआ है। यूपी से सुदीप के अलावा मुजफ्फरनगर के हर्षप्रीत भी शामिल हैं।
विज्ञापन