Rail Roko Andolan Live: पंजाब-हरियाणा और बिहार में दिखा रेल रोको अभियान का असर, कई जगह रोकी गईं ट्रेनें
तीन कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों ने देशभर में रेल रोको अभियान का आह्वान किया है। यह अभियान दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। आंदोलनरत किसान जहां एक ओर लगातार भारत सरकार से बातचीत कर रहे हैं वहीं आंदोलन को धार देने में भी जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पूरे देश में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। अंबाला, पटना, जम्मू-कश्मीर, पलवल और रांची में इस अभियान का असर देखने को मिल रहा है। वहीं जयपुर में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। वहीं दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन चार मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। अभियान समाप्त होने के बाद रेलवे ने कहा कि इसका ट्रेनों के संचालन पर असर न के बराबर रहा और अब सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
लाइव अपडेट
राजस्थान के छह जिलों में रहा अभियान का असर
सामान्य हुआ ट्रेनों का संचालन
उत्तरी जोन की 25 ट्रेनें विनियमित की गईं
रेलवे ने आरपीएसएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियों को पूरे देश में तैनात किया है। इनकी तैनाती विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में की गई है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक इस अभियान के असर के बारे में पूरी जानकारी मुहैया नहीं कराई है। लेकिन, एक अधिकारी ने बताया कि इसका असर अंबाला में देखा जा सकता है, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए हैं।
जुलाना में रुकी मालगाड़ी के चालक को किसान ने पिलाई चाय

पुणे में रोकी गई कोयना एक्सप्रेस, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रेलवे स्टेशन पर अभियान में शामिल रहे पवार के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। एक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) अधिकारी ने बताया कि पवार समेत तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अवैध रूप से रेलवे प्लेटफॉर्म पर आने, रेलवे ट्रैक पार करने और नारेबाजी करने के लिए दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मोदीनगर में भाकियू सदस्यों ने पुलिस पर बरसाए फूल
Modinagar: Members of Bharatiya Kisan Union shower flower petals on police personnel and offer sweets to them during farmers' 'Rail Roko' protest
— ANI UP (@ANINewsUP) February 18, 2021
Police appeals to BKU members to end their agitation pic.twitter.com/wiBvvxbuRK
खुर्जा जंक्शन पर दो मिनट रोकी गई हमसफर एक्सप्रेस
गाजियाबाद पुराना स्टेशन पर रुकी उत्कल एक्सप्रेस
हम फसल काटने के साथ-साथ करेंगे विरोध
हरियाणा के खरक पुनिया में बीकेयू के राकेश टिकैत ने कहा, 'केंद्र को किसी तरह की कोई गलत धारणा नहीं होनी चाहिए कि किसान फसल की कटाई के लिए वापस चले जाएंगे। यदि उन्होंने जोर दिया तो हम अपनी फसलों को जला देंगे। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि विरोध 2 महीने में खत्म हो जाएगा। हम फसल काटने के साथ-साथ विरोध करेंगे।'Centre should not be under any misconception that farmers will go back for crop harvesting. If they insisted, then we will burn our crops. They shouldn't think that protest will end in 2 months. We'll harvest as well as protest: BKU's Rakesh Tikait in Kharak Punia, Haryana pic.twitter.com/0pHn4A0NTO
— ANI (@ANI) February 18, 2021