फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Chakka Jam Live: चक्का जाम खत्म, कश्मीर से तेलंगाना तक सड़कों पर उतरे किसान

Sat, 06 Feb 2021 03:44 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 06 Feb 2021 03:44 PM IST
खास बातें

Chakka Jam Dehi: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अपने आंदोलन को और धार देने के लिए किसान संगठनों ने शनिवार को देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया था। तीन घंटे तक चले इस चक्का जाम का दिल्ली से लेकर कश्मीर तक असर देखने को मिला। जहां प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठ गए। इससे आमजनों को काफी परेशानी हुई। वहीं हरियाणा में ट्रैफिक में फंसे लोगों को किसानों ने पानी और भोजन उपलब्ध कराया। दूसरी और कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल ने किसानों के चक्का जाम का समर्थन किया। दूसरी ओर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस बार सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हुए थे। दिल्ली-एनसीआर में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। वहीं ड्रोन के जरिए सीमाओं की निगरानी की जा रही थी। गाजीपुर बॉर्डर पर रैपिड एक्शन फोर्स सहित दिल्ली पुलिस के जवानों की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। इसके अलावा वाटर कैनन, बम और डॉग स्क्वॉड को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया था। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर थी। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Chakka Jam Delhi Live Updates News: Kisan Andolan farm laws highways security forces farmer organisations internet central govt opposition
गाजीपुर सीमा पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:34 PM, 06-Feb-2021

कानून निरस्त करने के लिए हमने सरकार को दिया 2 अक्तूबर तक का समय

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा, 'हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे।'
 
 
03:29 PM, 06-Feb-2021

यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए किसान नेताओं से किया अनुरोध

कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, 'हम किसान नेताओं के संपर्क में हैं और यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए उनसे अनुरोध किया है। 'चक्का जाम' सीमित समय के लिए था, इसलिए हम देखेंगे कि कहीं भी यातायात अवरोध न हो। न तो किसानों और न ही यात्रियों पर इसका प्रभावित पड़ना चाहिए।'
 
 
विज्ञापन
03:23 PM, 06-Feb-2021

किसानों ने एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया

हरियाणा के पलवल के पास अटवाल चौक पर पलवल-आगरा हाईवे पर किसानों ने देशव्यापी 'चक्का जाम' के दौरान एक एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया।
 



 
03:05 PM, 06-Feb-2021

ट्रैफिक में फंसे लोगों के लिए किसानों ने की भोजन, पानी की व्यवस्था

हरियाणा में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की। यह देश के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है, यहां से प्रतिदिन लगभग 40,000 वाहन गुजरते हैं।
02:57 PM, 06-Feb-2021

गाजीपुर बॉर्डर पर शांतिपूर्ण है स्थिति 

गाजीपुर बॉर्डर पर रैपिड ऐक्शन फोर्स सहित सुरक्षाबलों के जवानों को किसी भी बिगड़ती परिस्थिति से निपटने के लिएए तैनात किया गया है। चक्का जाम के आह्वान के मद्देनजर गाजीपुर बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है।
02:48 PM, 06-Feb-2021

गोल्डन गेट पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को किया जाम

पंजाब में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसानों द्वारा किए गए 'चक्का जाम' के आह्वान के तहत प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया। अमृतसर में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोल्डन गेट का दृश्य।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:42 PM, 06-Feb-2021

71 दिनों से सड़कों पर हैं किसान

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं। एक तरफ, सरकार बातचीत के लिए तैयार है, जबकि दूसरी ओर वे पानी का कनेक्शन, बिजली कनेक्शन वापस ले रहे हैं। वे किसानों को परेशान कर रहे हैं, एक लोकतांत्रिक सरकार इस तरह से कैसे काम कर सकती है?'
 
02:35 PM, 06-Feb-2021

गाजीपुर सीमा पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं

गाजीपुर सीमा (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) पर रैपिड एक्शन फोर्स सहित सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक और रिजर्व बलों के लगभग 50,000 कर्मियों को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तैनात किया गया है।
 
 
02:21 PM, 06-Feb-2021

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजमार्ग से हटाया

तेलंगाना के हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक राजमार्ग पर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वहां से हटा दिया है। ये सभी किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी चक्का जाम के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।
 
02:10 PM, 06-Feb-2021

गाजीपुर सीमा पर भारी सुरक्षाबल तैनात

कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर सीमा पर हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) में भारी सुरक्षाबल तैनात है।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed