{"_id":"6338751c1311b626dd077180","slug":"extortion-mumbai-cops-take-custody-of-chhota-shakeel-kin-salim-fruit-held-in-nia-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Extortion Case: मुंबई पुलिस की हिरासत में सलीम फ्रूट, दाऊद का करीबी रियाज भाटी पहले हो चुका है गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Extortion Case: मुंबई पुलिस की हिरासत में सलीम फ्रूट, दाऊद का करीबी रियाज भाटी पहले हो चुका है गिरफ्तार
Sat, 01 Oct 2022 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:43 PM IST
सार
रियाज भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भाटी और सलीम फ्रूट ने व्यापारी से 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकद वसूले थे।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने सलीम फ्रूट को हिरासत में लिया।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने शनिवार को जबरन वसूली मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस ने फिरौती के मामले में जांच के क्रम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से उसकी हिरासत ली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सलीम इकबाल कुरैशी, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज कई न्यायविरुद्ध कामों को लेकर एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में था। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने जबरन वसूली मामले में उसे हिरासत में लिया है। कथित रूप से दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दरअसल रियाज भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भाटी और सलीम फ्रूट ने व्यापारी से 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकद वसूले थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इब्राहिम के करीबी छोटा शकील और शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने आरोपी को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया था।
इससे पहले भाटी को रंगदारी, जमीन हड़पने और फायरिंग समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि उसने साल 2015 और साल 2020 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर देश से भागने की भी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने डी कंपनी सिंडिकेट के खिलाफ एक मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि सलीम फ्रूट न्यायिक हिरासत में है। मामले में आगे की जांच जारी है।