Exit Polls: कांग्रेस बोली- एग्जिट पोल की चर्चा में शामिल नहीं होंगे हमारे प्रवक्ता, इस खेल में हमें नहीं उलझना
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान कल यानी एक जून को कराए जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि एक जून को शाम छह बजे के मतदान के बाद होने वाले एग्जिट पोल में कोई भी पार्टी प्रवक्ता शामिल नहीं होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमित शाह ने कांग्रेस के फैसले पर कसा तंज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस फैसले पर कहा, कांग्रेस इतने लंबे समय से इनकार की मुद्रा में है। उन्होंने कहा, पूरे चुनाव में कांग्रेस प्रचार करती रही कि उन्हें बहुमत मिलने वाला है लेकिन उन्हें पता है कि एग्जिट पोल में उनकी करारी हार होगी। इसलिए वे मीडिया का सामना नहीं कर सकते। यही कारण है कि कांग्रेस पूरे एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है। एग्जिट पोल लंबे समय से हो रहे हैं लेकिन इस बार हार की वजह से उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे सफाई दें, इसलिए बहिष्कार कर रहे हैं। बकौल शाह, जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है, वे सच स्वीकारने की बजाय इनकार की मुद्रा में हैं।
#WATCH | Union Home Minister and BJP leader Amit Shah says, "...Congress has been in denial mode for so long...the whole election they kept campaigning that they are going to get the majority but they know the situation that...in the coming exit polls, it will be their massive… https://t.co/pB5ndU7eG8 pic.twitter.com/8pLJuJIZRV
— ANI (@ANI) May 31, 2024
चार जून के बाद चर्चा में शामिल होगी कांग्रेस पार्टी
पवन खेड़ा ने कहा कि किसी भी चर्चा या बहस का मकसद जनता तक सूचनाएं पहुंचाना होता है। इस विचार के साथ कांग्रेस यह भी साफ करना चाहती है कि पार्टी चार जून के बाद होने वाली चर्चाओं में जरूर शरीक होगी।
#WATCH | Congress leader Pawan Khera says, "What's the point of speculation? Why should we indulge in meaningless speculation just to increase the TRPs of channels or to there is some force? There are some forces which are involved in betting. Why should we be a part of that?… https://t.co/pB5ndU7MvG pic.twitter.com/pswZCDJGpY
— ANI (@ANI) May 31, 2024
एग्जिट पोल से किनारा करने का कारण भी बताया
इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट में बताया कि कांग्रेस ने एग्जिट पोल से किनारा क्यों किया है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद जनादेश ईवीएम में कैद हो जाता है। ऐसे में चार जून को आधिकारिक मतगणना से पहले किसी भी अटकलबाजी में शामिल होना केवल टीआरपी का खेल है।
इन राज्यों में होने हैं चुनाव; 542 सीटों पर मतगणना चार जून को
गौरतलब है कि सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं। बता दें कि गुजरात की एक सीट पर निर्विरोध भाजपा प्रत्याशी का निर्वाचन हो चुका है। ऐसे में मतदान समाप्त होने के बाद चार जून को 542 लोकसभा सीटों और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। पूर्वोत्तर के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना दो जून को ही होगी।
अलग-अलग चरणों में अब तक कितनी वोटिंग हुई
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71% और तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले तीन चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई थी। हालांकि, चौथे दौर में 96 सीटों पर 69.16 मतदान हुआ जबकि 2019 में इन सीटों पर 69.12% वोटिंग हुई थी। पांचवें दौर में सभी आठ राज्यों में 62.20 फीसदी मतदान हुआ। छठे चरण में 63.36 फीसदी मतदान हुआ है।