{"_id":"5c47fba9bdec2273ad00b275","slug":"everything-about-syed-shuja-who-claim-evm-hacking-election-commission-giriraj-singh-isis-agent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज सिंह ने बताया पाकिस्तानी एजेंट, जानें कौन है ईवीएम पर सवाल उठाने वाला सैयद शुजा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गिरिराज सिंह ने बताया पाकिस्तानी एजेंट, जानें कौन है ईवीएम पर सवाल उठाने वाला सैयद शुजा?
Wed, 23 Jan 2019 11:04 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
EVM Hacking
कथित साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने ईवीएम के हैक किए जाने योग्य होने का दावा करके देश की सियासी में भूचाल ला दिया है। कुछ लोग इन आरोपों को गंभीर बताकर जांच की मांग कर रहे हैं, तो कुछ लोग इन्हें झूठा बता रहे हैं। मगर अब यह दावा करने वाले शख्स पर भी सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को देश के आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सैयद शुजा पर सवाल खड़े किये। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दो कदम आगे बढ़ते हुए सैयद शुजा को पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का एजेंट करार दिया।
विज्ञापन
ऐसे में यह जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि आखिर सैयद शुजा है कौन? और उसका भारत से क्या कनेक्शन है?
अलग-अलग दस्तावेजों में जन्म तिथि अलग
सोमवार को लंदन में ईवीएम को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित करने वाले संगठन भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए ) यूरोप के दस्तावेजों की मानें तो सैयद शुजा का पूरा नाम सैयद हैदर अहमद है और जन्म की तारीख 4 अप्रैल 1983 लिखी हुई है। मगर कुछ अन्य दस्तावेजों में शुजा की जन्म तारीख 4 अप्रैल 1981 बताई गई है। दस्तावेजों के मुताबिक को मार्च 2018 में शुजा ने अमेरिका में राजनीतिक शरण ली थी।
विज्ञापन
डलास में अमेरिकी इमिग्रेशन कोर्ट के जरिए 1 मार्च 2018 को अमेरिका के इमिग्रेशन ऐंड नैशनैलिटी ऐक्ट के सेक्शन 208 के तहत शुजा को अनिश्चित काल के लिए शरण दी गई थी।
विज्ञापन
एसआईएल में पोस्टेड था शुजा?
दस्तावेजों के मुताबिक शुजा विन सॉलूशन्स के परोल पर इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) कंपनी में तैनात था। दावों की मानें तो शुजा ने कई जगहों पर काम किया मगर 2009 से 2014 के बीच वह ईसीआईएल के मुख्यालय सनत नगर (हैदराबाद) में रहा। वहीं ईसीआईएल ने शुजा के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कभी हमारा कर्मचारी नहीं रहा।
ईसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय चौबे ने कंपनी के पुराने रिकॉर्ड की जांच में पाया है कि 2009 से 2014 के दौरान शुजा कंपनी का न तो नियमित कर्मचारी था और न ही ईवीएम के डिजाइन और डिवेलपमेंट से जुड़े किसी काम में उसकी भूमिका थी। विवाद बढ़ता देख लंदन में इवेंट का आयोजन करने वाली कंपनी ने भी इस मुद्दे से दूरी बना ली है।
Trending Videos
मां-बाप सहित 11 लोगों की हत्या का लगाया आरोप
सैयद शुजा के मुताबिक आम चुनावों के परिणाम जारी होने के अगले ही दिन 17 मई 2014 को उसके घर में आग लगाकर उसके पिता यूसुफ अहमद और मां कुदसिया सैयदा की हत्या कर दी गई। शुजा की मानें तो उसके पिता 2006 तक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में काम करते थे। शुजा ने बीजेपी के विधायक जी. किशन रेड्डी पर भी आरोप लगाए हैं। शुजा के मुताबिक हैदराबाद के पास उप्पल इलाके में जी. किशन रेड्डी के साले काकी रेड्डी के 11 गेस्ट हाउस में 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी। किशन रेड्डी ने इन आरोपों को झूठ के आधार पर आधारित कहानी बताते हुए मनगढ़ंत और आधारहीन बताया हैं।