फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Even God can not catch me History sheeter Pappu Harishchandra alias Khopdi challenges Mumbai cops arrested

'मुझे तो भगवान भी नहीं पकड़ सकते' हिस्ट्रीशीटर ने मुंबई पुलिस को खुलेआम दी चुनौती, फिर...

Sat, 06 Feb 2021 10:01 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Sat, 06 Feb 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Even God can not catch me History sheeter Pappu Harishchandra alias Khopdi challenges Mumbai cops arrested
मुंबई पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, यहां रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने मुंबई पुलिस को खुलेआम चुनौती दी कि उसे तो भगवान भी नहीं पकड़ सकते। पुलिस ने इस चुनौती को स्वीकार और कुछ ही दिनों में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद बदमाश ने कहा कि भगवान तो मुझे नहीं पकड़ पाते, लेकिन मैं पुलिसवालों को भूल गया था।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के पोवई इलाके में रहने वाला पप्पू हरिश्चंद्र उर्फ खोपड़ी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मुंबई के पोवई, साकी नाका, एमआईडीसी और आरे समेत कई पुलिस थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं। वह साल 2013 से लापता चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे धरा गया शातिर बदमाश

बताया जा रहा है कि आरे थाना पुलिस को मुखबिर से खोपड़ी के आने की सूचना मिली। मुखबिर ने संदेश में लिखा था कि मुझे भगवान तो नहीं पकड़ सकते, लेकिन पुलिसवालों को भूल गया। पुलिस उपनिरीक्षक उल्हास खोलम ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को चुनौती दी थी। ऐसे में मुखबिर से सूचना मिलते ही उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने खुद कहा कि मुझे तो भगवान भी नहीं पकड़ पाते, लेकिन मैं पुलिसवालों को भूल गया था।
विज्ञापन

डकैती डालने आया था खोपड़ी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर ने बताया था कि खोपड़ी रॉयल पाम इलाके में डकैती डालने की योजना बना रहा था। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए पुलिसवालों को सादी वर्दी में तैनात किया गया। जब उसे पकड़ा गया तो उसके कब्जे से देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। खोपड़ी के खिलाफ आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरे पुलिस का कहना है कि आरोपी को मुंबई के उन सभी थानों के हवाले भी किया जाएगा, जहां-जहां उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed