फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EU approves Euro 2.4 million to support flood-affected people in India, Bangladesh, Philippines

EU: भारत-बांग्लादेश और फिलीपींस में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया यूरोपीय संघ, 2.4 मिलियन यूरो स्वीकृत

Tue, 30 Jul 2024 11:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 30 Jul 2024 11:18 PM IST
सार

यूरोपीय संघ ने भारत, बांग्लादेश और फिलीपींस के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय मदद के लिए 2.4 मिलियन यूरो जारी किए हैं। यूरोपीय संघ के संकट प्रबंधन आयुक्त जेनेज लेनारसिक ने कहा कि इस वर्ष मानसून की शुरुआत में ही इन क्षेत्रों में गहरा असर पड़ा है।

विज्ञापन
EU approves Euro 2.4 million to support flood-affected people in India, Bangladesh, Philippines
यूरोपीय संघ का ध्वज - फोटो : ANI

विस्तार

इस वक्त भारत, बांग्लादेश और फिलीपींस जैसे देशों के कई क्षेत्र बाढ़ से जूझ रहे हैं। इस बीच यूरोपीय संघ द्वारा इन देशों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय मदद के तौर पर 2.4 मिलियन यूरो (21.73 करोड़) रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि की मदद से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को नकद सहायता, भोजन, शुद्ध पानी और स्वच्छता व्यवस्था के अलावा जरूरी सुविधाएं प्रदान कीं जाएंगीं। 

विज्ञापन


भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत ने क्या कहा?
भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘यूरोपीय संघ ने भारत, बांग्लादेश और फिलीपींस के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय मदद के लिए 2.4 मिलियन यूरो स्वीकृत किए हैं।’ यूरोपीय संघ के संकट प्रबंधन आयुक्त जेनेज लेनारसिक ने कहा कि इस वर्ष मानसून की शुरुआत में ही इन क्षेत्रों में गहरा असर पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि यूरोपीय संघ द्वारा इन क्षेत्रों में प्रभावित आबादी को मदद मुहैया कराई जा रही है।  
विज्ञापन


यूरोपीय संघ के संकट प्रबंधन आयुक्त का बयान
जेनेज लेनारसिक ने कहा, ‘इस वर्ष मानसून का शुरुआती समय उत्तरी बांग्लादेश, भारत और फिलीपींस के लोगों के लिए बहुत कष्टकारी रहा है। यूरोपीय संघ, अत्यधिक बाढ़ प्रभावित जनसंख्या के लिए मदद मुहैया कर रहा है ताकि लोगों को अति आवश्यक राहत प्रदान की जा सके।’ उन्होंने आगे कहा कि भारत और बांग्लादेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1.2 मिलियन यूरो (करीब 10.86 करोड़ रुपये) आवंटित किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले मई महीने में ओलावृष्टि और भारी बारिश से प्रभावित मणिपुर के लिए 22.6 मिलियन रुपये (2.26 करोड़ रुपये) की मदद प्रदान की थी। मणिपुर के अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय मदद के लिए यह धनराशि मुहैया कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed