{"_id":"61985085fdf0de113247a966","slug":"epfo-decision-on-minimum-pension-and-interest-rates-today-pension-may-increase-to-three-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO : न्यूनतम पेंशन व ब्याज दरों पर फैसला आज, बढ़कर तीन हजार रुपये हो सकती है पेंशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EPFO : न्यूनतम पेंशन व ब्याज दरों पर फैसला आज, बढ़कर तीन हजार रुपये हो सकती है पेंशन
Sat, 20 Nov 2021 07:03 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:03 AM IST
सार
Employee Pension Scheme EPFO Meeting Today: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मौजूदा न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने की मांग रखी है। हालांकि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी न्यूनतम पेंशन को 3,000 रुपये बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
EPFO
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों को 2021-22 में मिलने वाली ब्याज दरों पर शनिवार को फैसला हो सकता है। ईपीएफओ ने दिल्ली में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक का सर्कुलर जारी कर दिया है और सदस्यों के लिए एजेंडा भी तय कर दिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मौजूदा न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने की मांग रखी है। हालांकि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी न्यूनतम पेंशन को 3,000 रुपये बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
चालू वित्तवर्ष के लिए ईपीएफ में जमा राशि पर ब्याज दरों पर भी फैसला हो सकता है, जो 8.50% है। माना जा रहा है कि इसे बरकरार रखा जाएगा। बैठक में ईपीएफओ के पैसे को निजी कॉरपोरेड बॉन्ड में निवेश करने के विवादास्पद मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन