फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engineers Day 2018, Google Doodle celebrates 158 birth anniversary of Sir Mokshagundam Visvesvaraya

इंजीनियर्स डे 2018: गूगल ने देश के बड़े इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को कुछ यूं किया याद

Sat, 15 Sep 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Engineers Day 2018, Google Doodle celebrates 158 birth anniversary of Sir Mokshagundam Visvesvaraya
सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

भारत में 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी दिन इंजीनियर्स डे क्यों मनाया जाता है? दरअसल आज ही के दिन देश के सबसे बड़े इंजीनियर और जानकार रहे सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। आज उनकी 158वीं जयंती है।

विज्ञापन


15 सितंबर 1860 को जन्मे विश्वेश्वरैया मैसूर के दीवान थे, उनका कार्यकाल 1912-1918 तक रहा। इसके बाद साल 1955 में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें किंग जॉर्ज पंचम द्वारा ब्रिटिश इंडियन एम्पायर की उपाधि भी दी गई थी।
विज्ञापन


उनके सम्मान में उनके जन्म दिवस के ही दिन देश में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। अपने समय में उन्होंने चीफ इंजीनियर की भूमिका निभाते हुए कृष्णा सागा बांध का निर्माण किया था। यह बांध कर्नाटक के मंडया जिले में स्थित है। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद में बाढ़ नियंत्रण सिस्टम बनाने के लिए चीफ इंजीनियर के तौर पर काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल डूडल के मुताबिक सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया  के लिए उनका काम ही पूजा थी। अपनी सिंचाई परियोजनाओं के कारण उन्हें विश्वभर में सराहना मिली। महज 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया। उन्होंने जीवन के शुरुआती साल कर्नाटक में बिताए। उनके पिता संस्कृत के विद्वान थे। जो कि सादगी भरे जीवन में ही विश्वास रखते थे।


सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पीड्ब्लूडी में काम किया और फिर भारतीय सिंचाई आयोग में काम करने लगे। विश्वेश्वरैया का निधन 101 साल की उम्र में 14 अप्रैल 1962 को हो हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed