फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate arrests I-PAC director Vinesh Chandel under PMLA in West Bengal coal 'scam' case

पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के निदेशक विनेश चंदेल गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 09:55 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 09:55 PM IST
सार

ईडी ने राजनीतिक परामर्श कंपनी आई-पैक के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Enforcement Directorate arrests I-PAC director Vinesh Chandel under PMLA in West Bengal coal 'scam' case
आईपैक-ईडी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनीतिक परामर्श कंपनी आई-पैक के निदेशक विनेश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

विज्ञापन


महीने की शुरुआत में ईडी ने की थी छापेमारी
इससे पहले 2 अप्रैल को ईडी ने दिल्ली में चंदेल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। साथ ही आई-पैक के एक अन्य को-फाउंडर और डायरेक्टर ऋषि राज सिंह के बंगलूरू स्थित ठिकानों और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर के मुंबई स्थित परिसरों की भी तलाशी ली थी।
विज्ञापन


इससे पहले 8 जनवरी को केंद्रीय एजेंसी ने आई-पैक के दफ्तर और इसके संस्थापक व निदेशकों में शामिल प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। उस समय मामला तब सुर्खियों में आया था, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नवंबर 2020 में दर्ज एफआईआर पर आधारित है। इस एफआईआर में पश्चिम बंगाल के कुनुस्तोरिया और काजोरा (आसनसोल के पास) स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित कोयला चोरी घोटाले का जिक्र है।


हवाला कनेक्शन का भी दावा
जांच एजेंसी के अनुसार, इस कथित कोयला तस्करी गिरोह से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने आई-पैक की कंपनी इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के लिए करोड़ों रुपये के लेन-देन में भूमिका निभाई थी। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed