{"_id":"5b441ff94f1c1b3d5e8b4a8e","slug":"encounter-breaks-out-between-terrorists-and-security-forces-in-kundalan-area-of-shopian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शापियां एनकाउंटर में जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: शापियां एनकाउंटर में जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
jammu & kashmir
जम्मू-कश्मीर शोपियां के कुमदलान क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों के मार गिराया है। दोनों आतंकियों की लाश भी बरामद कर ली गई है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के बाद कुमदलान गांव को चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस बीच आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। घरों के नजदीक से नागरिकों के निकाला जा रहा है। जानकारी के मुतबिक चल रहे इस एनकाउंटर में दो जवान घायल भी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि इनमें एक आतंकी जीनत नाइकू भी शामिल है। जब इस बात की जानकारी उसके पिता को लगी तो पिता मोहम्मद इशाक नाइकू को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।जीनत नाइकू शोपियां के मेमंदर गांव का निवासी है, दो महीने पहले ही वह आतंकियों के साथ जुड़ा था। लेकिन जैसे ही अब उसके ट्रैप होने की खबर आई तो ये सुनते ही पिता को कार्डिएक अरेस्ट हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
अंतिम रिपोर्ट आने तक मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 5-6 आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। मुठभेड़ स्थल पर पथराव की घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों को भेज दिया गया है।
बता दें कि सोमवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया था। भारतीय सेना ने यह एनकाउंटर देर रात कुपवाड़ा के जंगलों में किया था। वहीं दूसरी ओर इसके बाद पुलवामा के त्राल में 180 बटालियन के सीआरपीएफ शिविर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया था। हालांकि हताहत या क्षति की कोई सूचना नहीं थी।

#UPDATE Shopian encounter: 5-6 terrorists are holed up in a house in Kundalan area; Evacuation of civilians from near by houses is underway pic.twitter.com/TymtVuOOGc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 10, 2018
अंतिम रिपोर्ट आने तक मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 5-6 आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। मुठभेड़ स्थल पर पथराव की घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों को भेज दिया गया है।
बता दें कि सोमवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया था। भारतीय सेना ने यह एनकाउंटर देर रात कुपवाड़ा के जंगलों में किया था। वहीं दूसरी ओर इसके बाद पुलवामा के त्राल में 180 बटालियन के सीआरपीएफ शिविर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया था। हालांकि हताहत या क्षति की कोई सूचना नहीं थी।
Trending Videos
आतंकी बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर सेना ने जम्मू-कश्मीर में बवाल होने की आशंका जताई थी
burhan wani
- फोटो : Amar Ujala
मालूम हो कि अलगाववादियों ने श्रीनगर बंद का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में कई इलाकों में कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है। सुरक्षा बल शनिवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
त्राल में शनिवार सुबह से लगा कर्फ्यू
हिज्बुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी की मौत को दो साल पूरा होने पर रविवार (8 जुलाई) को अलगाववादियों की रैली करने की योजना को नाकाम करने के लिए प्रशासन ने कश्मीर के त्राल में कर्फ्यू लगा दिया है।। घाटी के शेष हिस्सों में भी लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगा दी गई हैं।
सड़कों पर सुरक्षा बल तैनात
शहर की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है और प्रतिबंधों को लागू करने के लिए पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भारी संख्या में तैनात कर दिया गया है। पूरे कश्मीर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों को भी तैनात किया गया है।
जम्मू और कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। परिस्तिथियों को देखते हुए लोगों से सहियोग की अपील की गई है। बुरहान वानी कि बरसी को देखते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।