फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Empty coaches derails near Padmapukur railway station no report of any injury news in hindi

Bengal: पार्सल वैन से टकराने के बाद ट्रेन के दो खाली डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Sun, 26 Jan 2025 03:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 26 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि दो खाली डिब्बे पद्मपुकुर के पास साइडिंग लाइन पर पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक के एक हिस्से को अवरुद्ध कर दिया। इससे रेलवे यातायात आंशिक रूप से बाधित हो गया।

विज्ञापन
Empty coaches derails near Padmapukur railway station no report of any injury news in hindi
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के पद्मपुकुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक पार्सल वैन से टकराने के बाद ट्रेन के दो खाली डिब्बे पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह घटना हावड़ा स्टेशन से ज्यादा दूर नहीं घटी। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। ट्रेन के खाली डिब्बों को पद्मपुकुर से शालीमार यार्ड ले जाया जा रहा था, तभी पार्सल वैन ने डिब्बों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "पार्सल वैन ने पद्मपुकुर स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के दो खाली डिब्बों को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने आगे कहा, इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रैक बदलते समय पार्सल वैन डिब्बों के रास्ते कैसे आ गई और खाली डिब्बों से कैसे टकराई? सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या पार्सल वैन के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की? हालांकि, यह कोई बड़ी घटना नहीं थी, इस हादसे के कारण शालीमार-संतरागाछी मार्ग पर रेलवे यातायात केवल 20 मिनट के लिए आंशिक रूप से बाधित रहा।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दो खाली डिब्बे पद्मपुकुर के पास साइडिंग लाइन पर पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक के एक हिस्से को अवरुद्ध कर दिया। इससे रेलवे यातायात आंशिक रूप से बाधित हो गया। ट्रैक को साफ करने और रेल यातायात को पूरी तरह से बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिब्बों को साइडिंग पर ले जाया जा रहा था और इन्हें किसी विशेष लंबी दूरी की ट्रेन से नहीं जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed