फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Electricity will be generated from waste in Ahmedabad, Union HM inaugurates plant built at Rs 375 crore

Gujarat: अहमदाबाद में कचरे से बनेगी बिजली, केंद्रीय गृह मंत्री ने 375 करोड़ से बने प्लांट का किया उद्घाटन

Fri, 01 Nov 2024 04:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: बशु जैन Updated Fri, 01 Nov 2024 04:27 PM IST
सार

राज्य सरकार के मुताबिक प्लांट से जहां एक ओर बिजली का उत्पादन होगा, वहीं दूसरी ओर शहर को साफ रखने और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Electricity will be generated from waste in Ahmedabad, Union HM inaugurates plant built at Rs 375 crore
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

अहमदाबाद में कचरे से अब बिजली बनाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में 15 मेगावाट के बिजली संयंत्र का उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने बताया कि 375 करोड़ की लागत से अहमदाबाद के पिपलाज गांव में पीपीपी मॉडल पर प्लांट का निर्माण कराया गया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने 15 मेगावाट के प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्लांट का दौरा करके अधिकारियों से संचालन के बारे में जानकारी एकत्र की। राज्य सरकार के मुताबिक प्लांट से जहां एक ओर बिजली का उत्पादन होगा, वहीं दूसरी ओर शहर को साफ रखने और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। इस प्लांट में प्रतिदिन शहर के एक हजार मीट्रिक टन कचरे से 15 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


रोज निकलता है हजारों एमटी कूड़ा
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) हर दिन शहर से हजारों मीट्रिक टन कचरा पिराना डंप साइट पर डंप करता है। डंप स्थल पर लग रहे शहरी कचरे के ढेर के निपटाने के लिए नगर निगम ने अब एक कदम आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा प्लांट
प्लांट रिवर्स ग्रेट फायरिंग का उपयोग करके कचरे को जलाकर भाप उत्पन्न करेगा। इसके बाद भाप का उपयोग बिजली पैदा करने के लिए किया जाएगा। इसकी ग्रिड में आपूर्ति की जाएगी। इस सुविधा से शहर में काफी प्रदूषण कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed