फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Results 2023 PM Modi Women Voters BJP Support Know Poll Strategy

Election Results: BJP के लिए महिला वोटर क्यों अहम? PM ने 'हैट्रिक' के बाद बताई 'आधी आबादी' की सियासी अहमियत

Sun, 03 Dec 2023 09:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 03 Dec 2023 09:19 PM IST
सार

Election Results: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम और आधिकारिक आंकड़े जारी होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की इस बड़ी राजनीतिक जीत में महिलाओं को अहम फैक्टर करार दिया।

विज्ञापन
Election Results 2023 PM Modi Women Voters BJP Support Know Poll Strategy
पीएम मोदी ने बताई महिलाओं की सियासी अहमियत (फाइल) - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भारतीय राजनीति में पीएम मोदी ऐसी किवदंती बनकर उभरे हैं, जिनकी भाषण कला बेहद चर्चित रहती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली शानदार जीत से उत्साहित पीएम मोदी ने कहा कि देश के गरीब, किसान और महिला भाजपा के बढ़ते जनाधार में सबसे मजबूत बुनियाद हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि BJP के लिए महिला वोटर क्यों अहम हैं? तीन राज्यों में 'भाजपा की सियासी हैट्रिक' के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 'आधी आबादी' की सियासी अहमियत बताई।
विज्ञापन


नारी शक्ति वंदन अधिनियम, आधी आबादी के मन में नया भरोसा
पीएम मोदी ने भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है।" उन्होंने कहा, आधी आबादी आज देख रही है कि घर-परिवार और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा निरंतर काम कर रही है। नारी शक्ति का विकास बीजेपी के विकास का अहम स्तंभ भी है। चुनावों में ऐसा लगा कि महिलाओं ने, बहनों बेटियों ने भाजपा को जिताने का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया है।
विज्ञापन

विपक्षी राजनीतिक दलों को चेतावनी
आलोचना करने वाले विरोधी राजनीतिक दलों को चेतावनी भरे अंदाज में आगाह करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "लोकतंत्र के हित में, मेरी कांग्रेस और उसके साथियों को एक और सलाह है। कृपया करके ऐसी राजनीति ना करें जो देश विरोधी हो, जो देश को बांटने का, देश को कमजोर करने का काम करे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की गारंटी
सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन बड़े राज्यों में बीजेपी को उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई। 2024 के लोक सभा चुनाव से चंद महीने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश की सफलता की गारंटी बनेगी, ये भी मोदी की गारंटी है। आपको एक और बात याद रखनी है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरु होती है।"

माताओं-बहनों-बेटियों के सामने नतमस्तक
महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी और उनकी सियासी अहमियत को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इन चुनाव परिणामों की गूंज सिर्फ मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगी। इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी। पूरी दुनिया में इन चुनाव परिणामों की गूंज सुनाई देगी। ये चुनाव परिणाम, भारत के विकास पर दुनिया के भरोसे को और मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा, "मैं अपनी माताओं-बहनों-बेटियों, युवा साथियों, देश के किसान साथियों और गरीब परिवारों के फैसले के सामने नतमस्तक हूं।"

Image
तेलंगाना का जिक्र, परिवारजनों नहीं... बहनों और भाइयों से शुरुआत
दक्षिण भारतीय प्रदेश- तेलंगाना पर विशेष जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "तेलंगाना की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। भाजपा के लिए पिछले कुछ वर्षों में समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।" उन्होंने कहा कि तेलंगाना के साथ भाजपा का रिश्ता अटूट है और हम यहां की जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने जनाधार मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी रेखांकित की। उन्होंने कहा, "मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और जीत के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed