फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission will review its ties with Facebook following data leak allegations

डाटा लीक: चुनाव आयोग का पैनल करेगा फेसबुक की जांच, दो दिन में आएगी रिपोर्ट

Fri, 23 Mar 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Election Commission will review its ties with Facebook following data leak allegations
facebook

फेसबुक के जरिए चोरी हुए यूजर्स डाटा की बात सामने आने के बाद भारतीय चुनाव आयोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करेगा। फेसबुक के मालिक और संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कैंब्रिज एनालिटिका मामले में फेसबुक यूजर्स से माफी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने एक विशेषज्ञ पैनल बनाया है जो दो दिन में अपनी डिटेल रिपोर्ट देगा। इस पैनल में एक सोशल मीडिया और एक कानूनी क्षेत्र के एक्सपर्ट हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग इसपर चर्चा करेगा।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर फेसबुक के साथ साझेदारी करके युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने पर अब आयोग की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि आयोग डाटा लीक को लेकर चिंता में है जिसके जरिए साइकोलॉजिकल प्रोफाइल बनाकर मतदाताओं को प्रभावित किया जाता है। 17 मार्च को इस बात का खुलासा हुआ था कि राजनीतिक कंसल्टेंसी कैंब्रिज एनालिटिका ने 5 करोड़ फेसबुक यूजर की जानकारी और सहमति के बिना निजी जानकारी को खंगाला था।
विज्ञापन


इस खबर के सामने आने के बाद फेसबुक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यह पता चल गया है कि बड़ी ही आसानी से यूजर्स की निजी जानकारी निकाली जा सकती है। इस डाटा का कथित तौर पर एक पर्सनैलिटी क्विज के जरिए हासिल किया गया। जिसमें 3,20,000 फेसबुक यूजर्स जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया उन्होंने अनजाने में ना केवल अपनी प्रोफाइल का बल्कि 160 दोस्तों की प्रोफाइल का भी एक्सेस दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर जुकरबर्ग ने माफी मांगी है। उनका कहना है कि यूजर्स का डाटा सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारी है। अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हमें आपके लिए काम करने का कोई हक नहीं है। यह विश्वास में सेंध लगाने जैसा है। हम यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका ने एक ऐप के जरिए यूजर्स के डाटा का चोरी किया था जिसका निर्माण एक शोधकर्ता ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed