फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission seeks explanation from Gujarat CS and DGP on transfer posting compliance report

EC: अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर नहीं भेजी अनुपालन रिपोर्ट, गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगा गया जवाब

Sat, 22 Oct 2022 01:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 22 Oct 2022 01:18 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी से यह भी पूछा है कि आखिर इस मामले में इतना समय बीत जाने के बाद भी अनुपालन रिपोर्ट तैयार कर के भेजी क्यों नहीं जा सकी।

विज्ञापन
Election Commission seeks explanation from Gujarat CS and DGP on transfer posting compliance report
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि आयोग द्वारा तय की गईं शर्तों के तहत अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर अनुपालन रिपोर्ट (कंप्लायंस रिपोर्ट) दाखिल न करने के चलते आयोग ने यह नोटिस भेजा है और तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी से यह भी पूछा है कि आखिर इस मामले में इतना समय बीत जाने के बाद भी अनुपालन रिपोर्ट तैयार कर के भेजी क्यों नहीं जा सकी। आयोग ने कहा है कि इस रिपोर्ट को लेकर जिम्मेदार अफसरों को रिमाइंडर भी भेजा गया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि 'मामले में निर्देश जारी करने के बावजूद निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद भी अब तक अनुपालन रिपोर्ट जमा क्यों नहीं की गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना संबंधी पत्र हिमाचल प्रदेश और गुजरात को भेजे गए थे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा, जबकि गुजरात चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। आयोग ने दोनों राज्य सरकारों को गृह जिलों में तैनात अधिकारियों और पिछले चार वर्षों में एक जिले में तीन साल बिताने वाले अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed