{"_id":"63ad250adf94202a700ea90f","slug":"election-commission-develops-prototype-of-remote-evm-for-domestic-migrant-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी वोटर्स के लिए सुविधा: अब दूसरे शहर से भी कर सकेंगे मतदान, EC जल्द करेगा रिमोट EVM का परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रवासी वोटर्स के लिए सुविधा: अब दूसरे शहर से भी कर सकेंगे मतदान, EC जल्द करेगा रिमोट EVM का परीक्षण
Thu, 29 Dec 2022 11:40 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:40 AM IST
सार
चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप विकसित किया, यह एकल बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में दूरस्थ मतदान को नियंत्रित कर सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वोट डालना हर व्यस्क का संवैधानिक अधिकार होता है। लेकिन कई लोग अपने घर से दूर रहने के कारण वोट नहीं डाल पाते हैं। लेकिन अब चुनाव आयोग ने ऐसा समाधान कर दिया है जिससे घर से दूर रहने वाले लोग भी वोट डाल सकेंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप विकसित किया, यह एकल बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में दूरस्थ मतदान को नियंत्रित कर सकता है।
विज्ञापन
16 जनवरी को रिमोट EVM का शुरुआती मॉडल दिखाने के लिए सभी दलों को आमंत्रण
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चुनाव आयोग ने 16 जनवरी को घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट EVM का शुरुआती मॉडल दिखाने के लिए सभी दलों को आमंत्रित किया है। वहीं इसे लागू करने के लिए कानूनी और प्रशासनिक चुनौतियों पर पार्टियों के विचार भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
30 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करने से रह जाते हैं वंचित
चुनाव आयोग 30 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर चिंतित है। वोटर नई जगह जाने पर कई वजहों के चलते चुनाव में मतदान करने के लिए अपने घरेलू मतदान केंद्र पर नहीं लौट पाता है। घरेलू प्रवासियों का वोटिंग करने में असमर्थ होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन