फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2024 Mumbai North-West Lok Sabha Seat Shiv Sena wins 48 votes RAVINDRA DATTARAM WAIKAR

Election 2024: मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट पर कांटे की टक्कर, शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार 48 वोटों से जीतें

Wed, 05 Jun 2024 12:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:06 AM IST
सार

कीर्तिकर कोरोना काल में खिचड़ी घोटाले में आरोप में घिरे हैं। वहीं, वायकर उद्यान के लिए आरक्षित जमीन पर आलीशान होटल बनाने को लेकर जांच के दायरे में हैं। दोनों प्रतिद्वंदी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं।

विज्ञापन

विस्तार

मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट पर 48 वोटों से हार-जीत हुई है। यहां शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना (शिंदे गुट) ने लोकसभा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। उद्धव ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर ने शिंदे गुट के रवीन्द्र वायकर को मात दी है।

विज्ञापन

 
बता दें, कीर्तिकर कोरोना काल में खिचड़ी घोटाले में आरोप में घिरे हैं। वहीं, वायकर उद्यान के लिए आरक्षित जमीन पर आलीशान होटल बनाने को लेकर जांच के दायरे में हैं। दोनों प्रतिद्वंदी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं। अमोल 2019 के विधानसभा चुनाव में गोरेगांव से चुनाव हार चुके हैं। महत्वपूर्ण यह है कि अमोल को उनके पिता मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर का ही साथ नहीं मिल रहा। सांसद कीर्तिकर शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद एकनाथ शिंदे के खेमे आ गए थे,जबकि उनका बेटा उद्धव के साथ रहा। पिछले चुनाव में गजानन को टक्कर देने वाले संजय निरूपम भी इस बार कांग्रेस को कोसते हुए वायकर का प्रचार कर रहे हैं। वायकर को जानने वाले कम लोग हैं, इसलिए वे मोदी के करिश्मे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर निर्भर है। यहां मराठी मतदाता सर्वाधिक 37% हैं, लेकिन मतों में विखराव की संभावना के चलते मुस्लिम और उत्तर भारतीय मत अहम माने जा रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में गोरेगांव, वर्सोवा, अंधेरी पश्चिम और पूर्व के अलावा दिंडोशी और जोगेश्वरी कई समुदाय का मिश्रित इलाका है। 
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
उम्मीदवार (दल)-       मत 
गजानन कीर्तिकर (शिवसेना)-    5,70,063
संजय निरूपम (कांग्रेस)-    3,09,735

कम अंतर से जीते

  • राजस्थान के जयपुर ग्रामीण से भाजपा के राव राजेंद्र सिंह- 1,615 वोट
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर से भाजपा के भरोजराज नाग- 1,884 वोट
  • उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से भाजपा के मुकेश राजपूत- 2,678 वोट
  • उत्तर प्रदेश के फूलपुर से भाजपा के प्रवीण पटेल- 4,332 वोट
  • उत्तर प्रदेश के धौरहरा से समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया- 4,449 वोट
  • पंजाब के फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया- 3,242 वोट
  • चंडीगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी- 2,504 वोट
  • लक्षद्वीप से कांग्रेस के मुहम्मद हमदुल्ला सईद- 2,647 वोट
  • उत्तर प्रदेश के बांसगांव से भाजपा के कमलेश पासवान- 3,150 वोट
  • पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर से भाजपा के सौमित्र खान- 5,567 वोट
  • तेलंगाना के महबूबनगर से भाजपा उम्मीदवार अरुणा डीके- 4,500 वोट
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के अजेंद्र सिंह लोधी- 2,629 वोट
  • उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के रमाशंकर राजभर- 3,573 वोट
  • पश्चिम बंगाल के आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की मिताली बाग- 6,399 वोट
  • तमिलनाडु के विरुधुनगर से कांग्रेस के मणिकम टैगोर- 4,633 वोट
  • महाराष्ट्र के धुले में कांग्रेस के बच्चव शोभा दिनेश- 3,831 वोट


इंडी गठबंधन की दिल्ली में बैठक
नतीजों के बीच, उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्र में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। वहीं, मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससे गठबंधन में उनके शामिल होने की संभावना का पता लगाया जा सके। कुमार के नेतृत्व वाली जदयू और तेदेपा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू और कुमार दोनों भाजपा से परेशान हैं। दोनों नेता केंद्र में अगली सरकार के गठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी ने अपनी ताकत दिखा दी है। अगली सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की जरूरत है। इंडी गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला होगा। बैठक के लिए वे नई दिल्ली जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed