{"_id":"61476cd15b66fb664808afa9","slug":"elderly-woman-falls-into-gap-between-moving-train-vasai-road-railway-station-platform-sustains","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरी बुजुर्ग महिला, जानिए फिर कैसे बची जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरी बुजुर्ग महिला, जानिए फिर कैसे बची जान
Sun, 19 Sep 2021 10:31 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:31 PM IST
सार
वसई रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिस और लोगों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन महिला बुरी तरह से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के वसई रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जहां चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिस और लोगों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन महिला बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है जब महिला यात्री प्रमिला मारो अपने पति के साथ भावनगर से हैदराबाद के लिए यात्रा कर रही थीं। वसई रोड रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
निरीक्षक ने बताया कि वसई रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो दंपती प्लेटफॉर्म पर चाय पीने के लिए नीचे उतरे। लेकिन कुछ ही देर में ट्रेन के अचानक प्रस्थान करने के कारण बुजुर्ग पति-पत्नी घबराकर दौड़ने लगे और हड़बड़ी में महिला फिसल कर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाई में गिर गईं।
विज्ञापन
महिला के गिरने के बाद उसके पति और वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही वहां तैनात पुलिस कर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए आनन-फानन में उस महिला को उस खाई से खींच लिया। गनीमत रही कि महिला जीवित थी, लेकिन बुरी तरह से घायल हो गई थीं। विशेष रूप से उसके शरीर के निचले हिस्से पर बहुत अधिक चोट आई थीं।
विज्ञापन