फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderly woman falls into gap between moving train Vasai Road railway station platform sustains

महाराष्ट्र: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरी बुजुर्ग महिला, जानिए फिर कैसे बची जान

Sun, 19 Sep 2021 10:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Sep 2021 10:31 PM IST
सार

वसई रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिस और लोगों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन महिला बुरी तरह से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Elderly woman falls into gap between moving train Vasai Road railway station platform sustains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के वसई रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जहां चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिस और लोगों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन महिला बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है जब महिला यात्री प्रमिला मारो अपने पति के साथ भावनगर से हैदराबाद के लिए यात्रा कर रही थीं। वसई रोड रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


निरीक्षक ने बताया कि वसई रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो दंपती प्लेटफॉर्म पर चाय पीने के लिए नीचे उतरे। लेकिन कुछ ही देर में ट्रेन के अचानक प्रस्थान करने के कारण बुजुर्ग पति-पत्नी घबराकर दौड़ने लगे और हड़बड़ी में महिला फिसल कर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाई में गिर गईं।
विज्ञापन


महिला के गिरने के बाद उसके पति और वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही वहां तैनात पुलिस कर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए आनन-फानन में उस महिला को उस खाई से खींच लिया। गनीमत रही कि महिला जीवित थी, लेकिन बुरी तरह से घायल हो गई थीं। विशेष रूप से उसके शरीर के निचले हिस्से पर बहुत अधिक चोट आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed