फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde Health Update Maharashtra cabinet expansion will take place before August 15 BJP claimed

Maha Cabinet Expansion: शिंदे की तबीयत बिगड़ी, भाजपा का दावा- 15 अगस्त से पहले होगा कैबिनेट विस्तार

Thu, 04 Aug 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 Aug 2022 09:50 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अकेले ही दिल्ली जाना पड़ा। मुख्यमंत्री शिंदे के सरकारी आवास नंदनवन में डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Eknath Shinde Health Update Maharashtra cabinet expansion will take place before August 15 BJP claimed
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई। इस वजह से उनका दिल्ली दौरा टालना पड़ा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अकेले ही दिल्ली जाना पड़ा। मुख्यमंत्री शिंदे के सरकारी आवास नंदनवन में डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस वजह से राज्य अतिथिगृह में आयोजित दो बैठकें रद्द कर दी गई। 

विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को कहा कि उनका मानना है कि राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 अगस्त से पहले हो जाएगा। इसके बाद सभी मंत्री स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहरा सकेंगे। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी, लेकिन तब से मंत्रियों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि यह 15 अगस्त हमारे देश के लिए बहुत खास है, क्योंकि हम आजादी के 75 साल पूरे कर रहे हैं। कैबिनेट विस्तार स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा हो जाना चाहिए ताकि मंत्री अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहरा सकें। हालांकि, मुनगंटीवार ने कहा कि किसी को नहीं पता कि कैबिनेट विस्तार कब होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed