फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eknath khadse daughter sharda chaudhari arrives at ed office in mumbai ncp leader was also summoned by agency

महाराष्ट्र: ईडी कार्यालय पहुंची एकनाथ खडसे की बेटी, एनसीपी नेता से भी हो चुकी है पूछताछ

Fri, 15 Jan 2021 12:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 Jan 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
eknath khadse daughter sharda chaudhari arrives at ed office in mumbai ncp leader was also summoned by agency
एकनाथ खडसे की बेटी शारदा चौधरी - फोटो : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता एकनाथ खडसे की बेटी शारदा चौधरी शुक्रवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचीं। इससे पहले आज सुबह खडसे भी जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। ईडी ने उन्हें पुणे में एक भूमि सौदे के सिलसिले में बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन

 

खडसे ने दर्ज कराया बयान
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे 2016 के जमीन सौदा मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। खडसे को पूर्वाह्न 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड इस्टेट में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करते हुए देखा गया। वह पुणे शहर के करीब भोसरी इलाके में अपने परिवार के जमीन सौदा मामले में ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं।

ईडी कार्यालय रवाना होने के पहले अपने घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए खडसे ने कहा कि वह एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे। भाजपा के पूर्व नेता खडसे पिछले साल राकांपा में शामिल हुए थे। ईडी के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। खडसे के समर्थक वहां जमावड़ा ना लगाएं, इसके लिए बैरिकेड लगाए गए थे।


ईडी ने खडसे को 30 दिसंबर को तलब किया था लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों से पेश नहीं हुए थे। ईडी के अधिकारियों ने उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने के लिए 14 दिनों का समय देने पर सहमति जताई थी। इससे पहले, महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने मामले में जांच की थी और क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। आयकर विभाग ने भी मामले में सूचनाएं मांगी थी।

भूमि सौदा के संबंध में आरोपों के बाद खडसे ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से 2016 में इस्तीफा दे दिया था। आरोप है कि अपने परिवार के लिए सरकारी जमीन की खरीदारी में उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। खडसे ने बार-बार इन आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed