{"_id":"629022ce21187a442608dfb2","slug":"eight-years-of-modi-government-bjp-said-congress-is-not-able-to-see-the-developing-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eight years of Modi Government : भाजपा बोली- विकसित होते भारत को देख नहीं पा रही है कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Eight years of Modi Government : भाजपा बोली- विकसित होते भारत को देख नहीं पा रही है कांग्रेस
Fri, 27 May 2022 06:31 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 27 May 2022 06:31 AM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व पटल पर एक नेतृत्वकर्ता देश के रूप में उभरते भारत को देखने में कांग्रेस अक्षम हो गई है। सॉफ्ट स्टेट वाली भारत की छवि अब समाप्त हो गई है जो वर्षों से बनी हुई थी और अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर देश के रूप में भारत की छवि बनी है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने केंद्र की मोदी सरकार के आठ सरकार के कार्यकाल पर कांग्रेस के विश्लेषण को तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना है और विश्व पटल पर भारत का गौरव एवं आत्मसम्मान स्थापित हुआ है लेकिन कांग्रेस अपनी बंद आंखों से विकसित होते भारत को देख नहीं पा रही है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का तथाकथित ज्ञान तब ही छलकने लगता है जब वे विदेश जाकर ज्ञान हासिल करते हैं। भारत के आर्थिक परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि आज दुनिया में चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियां हैं। इसके बावजूद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कुशल नीतियों की वजह से देश की विकास दर आज भी मुद्रास्फीति से ज्यादा है।
विज्ञापन
- दूसरी ओर पड़ोसी देशों समेत अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों की मुद्रास्फीति भारत से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले आठ सालों में कई बड़े अभियान चलाए गए हैं जिनमें विश्व का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन, दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केयर प्रोग्राम, विश्व का सबसे बड़ा खाद्य वितरण और दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
- त्रिवेदी ने कहा कि विश्व पटल पर एक नेतृत्वकर्ता देश के रूप में उभरते भारत को देखने में कांग्रेस अक्षम हो गई है। सॉफ्ट स्टेट वाली भारत की छवि अब समाप्त हो गई है जो वर्षों से बनी हुई थी और अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर देश के रूप में भारत की छवि बनी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में भारत गौरव एवं आत्मसम्मान के साथ स्थापित हुआ है।
विज्ञापन