{"_id":"62e5974810ee1b681b31549f","slug":"eight-fresh-cases-found-in-assam-and-one-more-fatality-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam News: असम में मिले जापानी बुखार के आठ नए मामले, एक शख्स की मौत, मरने वालों की संख्या 50 के करीब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam News: असम में मिले जापानी बुखार के आठ नए मामले, एक शख्स की मौत, मरने वालों की संख्या 50 के करीब
Sun, 31 Jul 2022 02:10 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गुहावटी
पीटीआई, गुहावटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:10 AM IST
सार
Assam News: बारपेटा में तीन और बक्सा, बोंगाईगांव, चराईदेव, मोरीगांव और उदलगुरी में एक-एक ताजा जापानी बुखार(Japanese Encephalitis) के मामले सामने आए। दक्षिण सलमारा दीमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग को छोड़कर सभी जिले इस बीमारी से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में जापानी बुखार (Japanese Encephalitis) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां शनिवार को जापानी बुखार के आठ मामले दर्ज किए गए इस दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ इस महीने मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है और कुल मामले 302 हो गए हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में जापानी बुखार (Japanese Encephalitis) के मामले
सरकारी बुलेटिन के अनुसार, जापानी बुखार से मौत का मामला चिरांग जिले से सामने आया है। वहीं बारपेटा में तीन और बक्सा, बोंगाईगांव, चराईदेव, मोरीगांव और उदलगुरी में एक-एक ताजा जापानी बुखार के मामले सामने आए। वहीं इससे पहले असम में शुक्रवार को जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis) के सात मामले और तीन लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
वर्तमान में, दक्षिण सलमारा दीमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग को छोड़कर सभी जिले इस बीमारी से प्रभावित हैं। नागांव में इस तरह के सबसे अधिक 44 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद जोरहाट में 39 और गोलाघाट में 34 मामले दर्ज किए गए। बता दें कि जापानी इंसेफेलाइटिस एक वायरल मस्तिष्क संक्रमण है जो मच्छरों के काटने से फैलता है।
विज्ञापन
रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी नौ मेडिकल कॉलेजों और 10 जिला अस्पतालों में इस बीमारी से प्रभावित मरीजों की पहचान और इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों ने एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफेलाइटिस पर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया है।
अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम द्वारा बताए गए मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का पालन जिला प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों का पता लगाने, प्रबंधन और रेफरल के लिए किया जा रहा है।