{"_id":"579d2ef24f1c1bce7d21e0d4","slug":"eight-bank-accounts-freeze-of-mamta-kulkarni-in-the-drug-racket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी के आठ बैंक खाते फ्रीज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ड्रग रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी के आठ बैंक खाते फ्रीज
एजेंसी/ ठाणे
Updated Sun, 31 Jul 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे पुलिस ने करोड़ों रुपये के एफेड्रिन रैकेट के मामले में पूर्व फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के गुजरात, मुंबई और आसपास के इलाके में स्थित कम से कम आठ बैंक खातों पर रोक लगा दी है। इन खातों में 90 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सरगना और उसके सहयोगी विक्की गोस्वामी से जुड़े मामले में ममता को पहले ही मुख्य आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले की जांच के हिस्से के तौर पर सभी आठ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है क्योंकि ऐसा संदेह है कि उनकी प्रॉपर्टी और बैंक खातों से ड्रग रैकेट को मदद मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला कि मलाड स्थित एक निजी बैंक में ममता कुलकर्णी के एक खाते में ही 67 लाख रुपये (विदेशी मुद्रा में) है। बाकी 26 लाख रुपये कल्याण, बदलापुर (ठाणे), परेल, नरीमन प्वाइंट, धारावी, राजकोट और भुज स्थित उसके बैंक खातों में थे।
विज्ञापन
जांचकर्ता ममता की बड़ी बहन और बैंक के भुगतान से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ममता की प्रॉपर्टी की विस्तृत जानकारी भी प्राधिकरणों से प्राप्त कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि इन्हें भी जब्त किया जाएगा।
इस मामले के 17 आरोपियों में 10 से गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस, ठाणे जिला अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।