फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight arrested including railway engineer who cheated by phone

साइबर फ्रॉड: 20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 16 Jun 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली/बालाघाट।
एजेंसी, नई दिल्ली/बालाघाट। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 02:56 AM IST
सार

करीब 20 करोड़ से ज्यादा के साइबर फ्रॉड के इस मामले में पकड़े गए लोगों के पास से 300 नए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो उन्होंने चोरी की रकम से खरीदे थे। इसके अलावा, इन आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये की नकदी भी मिली है।

विज्ञापन
Eight arrested including railway engineer who cheated by phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सुरक्षा एजेंसियों ने फोन से धोखाधड़ी (फ्रॉड टू फोन) नेटवर्क  का पर्दाफाश करते हुए रेलवे के एक इंजीनियर सहित मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और झारखंड से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आठ में से चार झारखंड, दो बालाघाट (एमपी) और दो आंध्र प्रदेश से हैं।यह गिरोह 18 राज्यों में फैला हुआ था।

विज्ञापन


हाल ही में रेलवे में उपइंजीनियर के पद पर भर्ती  मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय हुकुम सिंह बिसेन इस गिरोह के संपर्क में आकर अपराध में शामिल हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह के 900 मोबाइल फोन, 1000 बैंक खाते और सैकड़ों एकीकृत भुगतान इंटरफेस और ई-कॉमर्स आईडी की भी पहचान की गई है और इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक करीब 100 बैंक खातों और डेबिट व क्रेडिट कार्ड के लेन-देन पर भी रोक लगाई है। गिरोह के खिलाफ 18 राज्यों में अभियान चला और इसमें 350 लोग शामिल थे। यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा शाखा एफसीओआरडी, मध्य प्रदेश पुलिस और कुछ अन्य राज्यों के पुलिस बलों ने विशिष्ट सूचना पर चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में सैकड़ों सदस्य होते हैं जो एक लेनदेन के विभिन्न चरणों का संचालन करते हैं जिनमें ओटीपी, क्रेडिट कार्ड, ई-कॉमर्स जैसे फ्रॉड और फर्जी आईडी, फर्जी मोबाइल नंबर, फर्जी पता, काला बाजारी, कर चोरी, धन शोधन और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त शामिल है।

एक बुजुर्ग की शिकायत पर हुई कार्रवाई
एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर निवासी 78 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीते 11 जून को साढ़े छह लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबरसेफ एप पर दी थी। फ्रॉड टू फोन कॉल करने वाला झारखंड से ऑपरेट कर रहा था।


जांच के दौरान सामने आया कि ठगी गई रकम सीधे तीन एसबीआई कार्ड में जमा हुई, जिनका इस्तेमाल फ्लिपकार्ट से 33 चीन निर्मित श्योमी पोको एम3 मोबाइल फोन खरीदने के लिए किया गया। कुछ ही मिनटों में यह पता लगा लिया गया कि बालाघाट में यह फोन किस पते पर मंगाए गए और बालाघाट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इस बारे में सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed