{"_id":"5dd6b94b8ebc3e54ea68118b","slug":"ed-seizes-six-land-properties-in-jammu-and-kashmir-related-terror-funding","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग: ईडी ने जम्मू-कश्मीर की छह भू-संपत्तियों को कब्जे में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टेरर फंडिंग: ईडी ने जम्मू-कश्मीर की छह भू-संपत्तियों को कब्जे में लिया
Fri, 22 Nov 2019 02:33 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंक-वित्तपोषण के संबंध में हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन व अन्य की संलिप्तता मामले में छह भू-संपत्तियों को अपने कब्जे में कर लिया है। ईडी ने इसी साल मार्च में 13 ऐसी संपत्तियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
उक्त कानून के तहत निर्णायक प्राधिकारी के हाल ही के आदेश के बाद जब्ती की अधिसूचना जारी की गई। ईडी ने बताया कि यह संपत्ति राज्य के तीन जिले अनंतनाग, बांदीपोरा और बारामुला में स्थित हैं। ये संपत्तियां हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के नाम पर हैं।
विज्ञापन
इनकी पहचान मोहम्मद शफी शाह, तालिब लाली, गुलाम नबी खान, जफर हुसैन भट, अब्दुल मजीद सोफी, नजीर अहमद डार और मंजूर अहमद डार के तौर पर हुई है। ईडी ने बताया कि जब्त की गई इन 13 संपत्तियों की कीमत 1.22 करोड़ रुपये है और जिनके पास है वह कथित तौर पर आतंकी संगठनों के लिए काम करते हैं। बाकी की संपत्ति को भी जल्द कब्जे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन