फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED issues fresh summons to TMC MP Abhishek Banerjee kin Maneka Gambhir wrong notice calls her at midnight

कोयला तस्करी मामला: पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकलीं अभिषेक बनर्जी की साली, जारी किया गया था नया समन

Mon, 12 Sep 2022 09:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,कोलकाता
पीटीआई,कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 12 Sep 2022 09:17 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को नया समन जारी किया था।

विज्ञापन
ED issues fresh summons to TMC MP Abhishek Banerjee kin  Maneka Gambhir wrong notice calls her at midnight
अभिषेक बनर्जी - फोटो : Social Media

विस्तार

कोयला तस्करी मामला में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) द्वारा पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर ईडी दफ्तर से निकल गई हैं। इस मामले में दोबारा समन भेजे जाने के बाद वे आज फिर पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचीं थी।दरअसल, एजेंसी ने मेनका को गलती से 12 सितंबर के दोपहर 12.30 की जगह 11 सितंबर की देर रात 12:30 में पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिया था। मेनका गंभीर जब देर रात ईडी दफ्तर पहुंचीं तो अधिकारी ऑफिस में ताला मारकर जा चुके थे। वहीं, दूसरी ओर मेनका गंभीर ने सोमवार को फिर से कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मेनका ने सवाल किया है कि पिछले शनिवार को बैंकॉक जाते समय उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया?

विज्ञापन


10 सितंबर को विदेश जाने से रोका गया था
मेनका गंभीर को 10 सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने विदेश जाने से रोक दिया था और  कार्यालय में पेश होने के लिए समन सौंप दिया था, लेकिन समन में पूछताछ के लिए दिया गया समय गलती से मिसप्रिंट हो गया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कोलकाता में ही पूछताछ करने के दिए थे निर्देश
गौरतलब है कि अगस्त में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ईडी को निर्देश दिया कि वह गंभीर से कोलकाता में उसके क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ करे, न कि दिल्ली में और साथ ही सुनवाई की अगली तारीख तक उसके खिलाफ कठोर कदम न उठाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला और अभिषेक की साली पर क्या है आरोप?
बता दें कि कोयला तस्करी मामले का मास्टरमाइंड अनूप माझी उर्फ लाला है। आरोप है कि वह अभिषेक बनर्जी का खास रहा है। लाला के खाते से कोयला तस्करी मामले से जुड़े अरबों रुपये का ट्रांसफर विदेश किया गया है।  इसमें अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी और उनकी साली मेनका गंभीर के बैंकॉक स्थित खाते का इस्तेमाल हुआ है। दोनों मूल रूप से बैंकॉक में ही पली बढ़ी हैं और उनके मां-बाप वहीं रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed