{"_id":"644ac06da8364065c30f6a63","slug":"ed-files-supplementary-charge-sheet-before-delhi-court-in-delhi-excise-scam-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi excise scam: शराब घोटाले मामले में ईडी ने कोर्ट में दाखिल किया पूरक आरोप पत्र, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi excise scam: शराब घोटाले मामले में ईडी ने कोर्ट में दाखिल किया पूरक आरोप पत्र, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं
Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
सार
ईडी ने ताजा चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं लिया, अभी वह इस समय शराब घोटाने मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई और अमनदीप सिंह ढल के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल के समक्ष इस मामले में तीसरा पूरक आरोपपत्र शुक्रवार को विचार के लिए आने की संभावना है।
विज्ञापन
ईडी ने ताजा चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं लिया, अभी वह इस समय इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ जांच चल रही है और बाद में उन पर अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
नवीनतम चार्जशीट के अनुसार, ईडी ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद के व्यवसायी पिल्लई भारत राष्ट्र समिति एमएलसी के कविता के करीबी सहयोगी थे और उन्हें मामले में अन्य आरोपियों के साथ मामले का सामना करना होगा।
विज्ञापन
व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक थे, जो विभिन्न प्रकार के शराब ब्रांडों और संबंधित पेय पदार्थों का एक प्रमुख आयातक और वितरक था। वहीं सिसोदिया की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को अदालत अपना आदेश सुना सकती है।