फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches properties belonging to ex-MLA Prabhakar Reddy

ED: प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक की 22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Wed, 30 Nov 2022 09:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Nov 2022 09:30 PM IST
सार

ईडी ने पूर्व विधायक जे. सी. प्रभाकर रेड्डी, उनके सहयोगी गोपाल और उनके परिवार के सदस्यों की 22.10 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।

विज्ञापन
ED attaches properties belonging to ex-MLA Prabhakar Reddy
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक जे. सी. प्रभाकर रेड्डी, उनके सहयोगी गोपाल और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने कथित रूप से उनकी 22.10 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। 

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ये कंपनियां (दिवाकर रोड लाइंस और जटाधारा इंड्रस्ट्रीज) पूर्व विधायक जे.सी. प्रभाकर रेड्डी और सी. गोपाल रेड्डी एंड कंपनी द्वारा नियंत्रित थीं। गोपाल रेड्डी उनके करीबी सहयोगी हैं और उनके ही परिवार के सदस्य हैं। इन फर्मों को बीएस-चार वाहन घाटाले से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए-2002) के तहत सूचीबद्ध किया गया था। गोपाल रेड्डी एक सिविल ठेकेदार हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अपने 3 मार्च, 2017 के आदेश में कहा था कि जो वाहन बीएस-चार उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें 1अप्रैल, 2017 से किसी भी निर्माता या डीलर द्वारा देश में नहीं बेचा जाना चाहिए। 1 अप्रैल, 2017 से ऐसे वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के बयान के मुताबिक, जटाधारा इंडस्ट्रीज (जेआईपीएल) और सी. गोपाल रेड्डी एंड कंपनी ने आदेश का उल्लंघन किया। उन्होंने बीएस-तीन वाहनों को अशोक लीलैंड से डिस्काउंट पर खरीदा और धोखाधड़ी से चालान की प्रतियां बनाकर बीएस-चार वाहनों के रूप में रजिस्ट्रेशन किया। जांच में पाया गया कि कुछ रजिस्ट्रेशन नगालैंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed