फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches over Rs 2,500-cr assets of Haryana-based SRS Group

हरियाणा के एसआरएस समूह के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2,500 करोड़ की संपत्तियां जब्त 

Thu, 09 Jan 2020 04:10 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Jan 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
ED attaches over Rs 2,500-cr assets of Haryana-based SRS Group

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा के एसआरएस समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने समूह की 2,500 करोड़ रुपये की चल अचल  संपत्तियां जब्त की हैं।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि ‘एसआरएस समूह, उसके प्रवर्तकों, परिवार के सदस्यों और सहायक कंपनियों की चल और अचल संपत्तियां मसलन जमीन, रियल एस्टेट परियोजनाएं, वाणिज्यिक परियोजनाएं, आवासीय इकाइयां, सिनेमा हॉल और बैंक में मियादी जमा को जब्त किया गया है। ईडी के आंकलन के मुताबिक इन संपत्तियों का कुल मूल्य 2,510.82 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों की कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

एसआरएस समूह और उसके प्रवर्तकों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी रियल एस्टेट इकाइयों  दुकानों, प्लॉट, फ्लैट और अपार्टमेंट में निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा (फरीदाबाद) और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में समूह के खिलाफ दर्ज अलग-अलग आपराधिक मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed