फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests Niketa Baldevbhai Dave under PMLA in a case relating to fraud in Ahmedabad People’s Co-operative Bank Limited

अहमदाबाद पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक में धोखाधड़ी केस में निकिता बलदेवभाई दवे गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 03:06 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
ED arrests Niketa Baldevbhai Dave under PMLA in a case relating to fraud in Ahmedabad People’s Co-operative Bank Limited
Enforcement Directorate
प्रवर्तन निदेशालय ने अहमदाबाद पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में पेंटियम इन्फोटेक लिमिटेड और हीराक बायोटेक लिमिटेड के निदेशक निकिता बलदेवभाई दवे को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


निकिता बलदेवभाई दवे की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम के तहत की गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन



 


ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जांच गुजरात के गांधीनगर के एक थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। आरोप लगाया गया था कि प्रतीक आर शाह और निकिता बलदेव भाई दवे जो पेंटियम इन्फोटेक लिमिटेड और हीराक बायोटेक लिमिटेड में निदेशक है उन्होंने अहमदाबाद पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक के साथ 25 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी। 

एफआईआर के मुताबिक इन आरोपियों ने अहमदाबाद पीपुल्स कॉपरेटिव बैंक में फिक्स डिपाजिट के खिलाफ ओवरड्राफ्ट खाते (एफडीडीओ) खोले हैं। ये खाते आरोपियों की कंपनी के विभिन्न कर्मचारियों के नाम पर खोले गए थे। इन खातों में करोड़ों से ज्यादा की रकम बतौर लोन ली गई थी।


अधिकारी के कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में प्रस्ताव पास कर लेने और अहम मामलों की जिम्मेदारी निकिता दवे के पास थी। दवे ने बिना किसी सूचना के कंपनी की जमीन अन्य लोगों को बेच दी। 

ईडी अधिकारी ने बताया कि बैंक को बताए बिना जमीन की बिक्री नहीं की जा सकती थी। लेकिन सभी नियम कानूनों को ताक पर रख जमीनों की बिक्री की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed