{"_id":"5f4fceff8ebc3e530b1d38f9","slug":"ed-arrested-hawala-businessman-naresh-jain-in-a-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हवाला कारोबारी नरेश जैन को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हवाला कारोबारी नरेश जैन को गिरफ्तार किया
Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ‘हवाला’ कारोबारी नरेश जैन को करीब 20 हजार करोड़ रुपये के ‘हवाला’ लेनदेन से जुड़े एक धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। ईडी ने जैन की नौ दिन की कस्टोडियल रिमांड हासिल की है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जैन को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कम से कम 600 बैंक खाते और कई शेल कंपनियां ईडी की जांच के घेरे में हैं। इसे देश के सबसे बड़े हवाला और व्यापार आधारित धनशोधन मामलों में से एक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जैन और उसके सहयोगियों की हवाला या अवैध वित्तीय लेनदेन के लिए जांच की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। एजेंसी को मामले में आरोपियों के काम करने के एक नियमित तरीके का पता चला है जिसके तहत वे झूठे आयात और निर्यात के फर्जी चालान निकालते थे।
विज्ञापन
जैन कथित तौर पर इसमें मुख्य व्यक्ति था। दिल्ली का यह उद्योगपति लंबे समय से एजेंसी के रडार पर था। 2016 में ईडी ने विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन के मामले में उसे 1200 करोड़ रुपये का नोटिस भी जारी किया था। एजेंसी की जैन पर 2009 से ही नजर है जब उसने अपना काम दुबई से भारत स्थानांतरित किया था।
एजेंसियों के अनुसार, जैन वर्षों से कथित तौर पर धनशोधन और हवाला के पैसे के लेनदेन में लिप्त है। उस पर मादक पदार्थ गिरोहों को भी धन मुहैया कराने का आरोप है और उसे पूर्व में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार भी किया था। ईडी का धनशोधन का मामला एनसीबी की शिकायत पर ही आधारित है।