फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Economic growth will continue in third quarter like second with 6.5 percent forecast

GDP: दूसरी तिमाही की तरह तीसरी तिमाही में भी जारी रहेगी आर्थिक वृद्धि, 6.5 प्रतिशत अनुमान का दावा

Fri, 01 Dec 2023 02:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 02:54 AM IST
सार

नागेश्वरन ने कहा कि 1.9 या दो के करीब का कर में उछाल एतिहासिक उछाल आया है। हम अर्थव्यवस्था की अंतर्निहित गति को नहीं माप रहे हैं। हम वित्तीय वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान 6.5 रखेंगे।

विज्ञापन
Economic growth will continue in third quarter like second with 6.5 percent forecast
डॉ. वी अनंत नागेश्वरन - फोटो : Social Media

विस्तार

आर्थिक वृद्धि की गति अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में भी जारी रहेगी। अर्थव्यवस्था निवेश और उपभोक्ता गति के आधार पर पूरे वित्त वर्ष के लिए 6.5 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने के लिए तैयार हैं। यह कहना है कि मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का। नागेश्वरन ने कहा कि हम अपनी जीडीपी को कम आंक रहे हैं। मजबूत कॉर्पोरेट-बैंक बैलेंसशीट के कारण कर संग्रह में उछाल आया है।
विज्ञापन


नागेश्वरन ने कहा कि 1.9 या दो के करीब का कर में उछाल एतिहासिक उछाल आया है। हम अर्थव्यवस्था की अंतर्निहित गति को नहीं माप रहे हैं। हम वित्तीय वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान 6.5 रखेंगे। इस बार हम पहले की तुलना में कहीं अधिक सजग हैं। हमें पूरे वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के प्रभाव को कम करने की जरुरत है। तीसरी तिमाही में भी आर्थिक विकास की गति जारी रहेगी। बता दें, 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत बढ़ी है। रिजर्व बैंक ने भी विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कोविड से उबरने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था से स्थिर गति बनाए हुए हैं। भारत जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी है। दूसरी तिमाही की जीडीपी अर्थशास्त्रियों की उम्मीद (6.8) से कहीं अधिक है और तो और अर्थशास्त्रियों का उच्चतम अनुमान 7.4 था। लेकिन असल अर्थव्यवस्था इन सभी से ऊपर 7.6 रही। बता दें, पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed