{"_id":"6491cb3ccf6405d35901f495","slug":"ec-publishes-assam-delimitation-draft-no-change-in-number-of-lok-sabha-assembly-seats-updates-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: चुनाव आयोग ने जारी किया असम परिसीमन प्रस्ताव; लोकसभा-विधानसभा सीट संख्या में कोई बदलाव नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: चुनाव आयोग ने जारी किया असम परिसीमन प्रस्ताव; लोकसभा-विधानसभा सीट संख्या में कोई बदलाव नहीं
Tue, 20 Jun 2023 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:22 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने इस साल 26 मार्च से 28 मार्च तक असम का दौरा किया था। इस दौरान राज्य में परिसीमन कवायद के संबंध में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, नागरिक संस्थाओं के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, जनता के सदस्यों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा जिला चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत की गई थी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने असम के लिए परिसीमन मसौदा दस्तावेज जारी कर दिया है। मसौदे के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा सीट की संख्या 126 और लोकसभा सीट की संख्या 14 पर बरकरार रखने का प्रस्ताव दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने 11 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। आयोग की टीम अगले महीने राज्य का दौरा करेगी।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने प्रस्ताव दिया है कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट को आठ से बढ़ाकर नौ और अनुसूचित जनजाति की सीट को 16 से बढ़ाकर 19 किया जाए। निर्वाचन आयोग के परिसीमन मसौदे में अनुसूचित जनजाति के लिए विधानसभा की 19 और दो संसदीय सीट तथा अनुसूचित जाति के लिए विधानसभा की नौ और एक संसदीय सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
मसौदे में क्या-क्या?
- वेस्ट कार्बी आंगलोंग के स्वायत्त जिलों में विधानसभा सीट की संख्या एक और बोडोलैंड स्वायत्त परिषद क्षेत्रों में तीन तक बढ़ाई जाए
- अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दीफू और कोकराझार संसदीय सीट को बरकरार रखा
- लखीमपुर संसदीय सीट को अनारक्षित रखा जाए
- धेमाजी जिले में एक अनारक्षित विधानसभा सीट होगी
- बराक घाटी जिलों के लिए दो संसदीय सीट प्रस्तावित की गईं
- एक संसदीय सीट का नाम काजीरंगा रखने का प्रस्ताव
विज्ञापन
26 मार्च से 28 मार्च तक असम का दौरा किया था
चुनाव आयोग ने इस साल 26 मार्च से 28 मार्च तक असम का दौरा किया था। इस दौरान राज्य में परिसीमन कवायद के संबंध में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, नागरिक संस्थाओं के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, जनता के सदस्यों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा जिला चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत की गई थी।