फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eastern Army Commander, Lt Gen Manoj Pande says China PLA activity increases in depth areas, indian army ready for confronting any situation

पूर्वी सेना के कमांडर बोले: गहन क्षेत्रों में बढ़ी है चीन की सैन्य गतिविधि, लेकिन हमारी सेना पूरी तरह से मुस्तैद

Tue, 19 Oct 2021 10:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 10:12 AM IST
सार

पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने कहा कि चीनी सेना (पीएलए) जो वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास करती है, उसकी गतिविधियों के स्तर में कुछ वृद्धि हुई है, लेकिन वह गहन क्षेत्रों में है। दोनों पक्ष एलएसी के करीब बुनियादी ढांचे को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं और इससे कभी-कभी समस्या उत्पन्न हो जाती है। 

विज्ञापन
Eastern Army Commander, Lt Gen Manoj Pande says China PLA activity increases in depth areas, indian army ready for confronting any situation
पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने सीमा पर चल रही चीन की सैन्य गतिविधि के बारे में मंगलवार को बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीनी सेना (पीएलए) जो वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास करती है, उसकी गतिविधियों के स्तर में कुछ वृद्धि हुई है, लेकिन वह गहन क्षेत्रों में है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एलएसी के करीब बुनियादी ढांचे को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं और इससे कभी-कभी समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है हमने एलएसी के साथ-साथ गहन क्षेत्रों में भी अपनी निगरानी बढ़ा दी है। आने वाली किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए हमारे पास प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त बल उपलब्ध है। पेट्रोलिंग पैटर्न न तो बढ़ा है और न ही ज्यादा बदला है, कुछ क्षेत्रों में मामूली वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


हमने निगरानी ड्रोन औ यूएवी को शामिल किया: लेफ्टिनेंट मनोज पांडे
लेफ्टिनेंट मनोज पांडे ने कहा कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमने निगरानी ड्रोन औ यूएवी को शामिल किया है। इसके अलावा बेहतर निगरानी रडार और संचार प्रणाली जिसके पास उच्च गुणवत्ता वाली रात्रि दृष्टि क्षमता है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का परिचय हमारे प्रमुख क्षेत्रों में से एक रहा है और इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले वायुसेना प्रमुख ने भी किया था लद्दाख का दौरा
लद्दाख में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने रविवार को इलाके का दौरा किया था। लद्दाख पहुंचकर वायुसेना प्रमुख ने तैयारियों का जायजा लिया और एयरबेस पर मौजूद अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी के दौरे से दो हफ्ते पहले ही सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने भी लद्दाख का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed