फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ease of living index: These Cities are Most Liveable Places In India in Government Ranking

रिहाइश के लिहाज से पुणे अव्वल, मध्यप्रदेश के दो शहर टॉप 10 में, जानिए अपने शहर का स्थान

Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ease of living index: These Cities are Most Liveable Places In India in Government Ranking
स्मार्ट सिटी
महाराष्ट्र का शहर पुणे देशभर में रिहायश के लिये सबसे बेहतरीन शहर है। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर नवी मुंबई व ग्रेटर मुंबई हैं। केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को देश भर के 111 शहरों की रैकिंग जारी की। दिलचस्प यह कि केंद्र सरकार के 'लिवेबिलिटी इंडेक्स' यानी ईज ऑफ लिविंग इन्डेक्स की इस सूची के टॉप 10 शहरों में उत्तर भारत का कोई भी शहर शामिल नहीं है। वहीं, सबसे निचले पायदान पर उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर है। 
विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार ने जनवरी 2018 में शहरों की सुविधाओं के आधार पर इस कार्यक्रम की लाचिंग की थी। रैंकिंग में तुलनात्मक आधार पर यह पता करना था कि कौन सा शहर बेहतर है और किस शहर में सुविधाएं खराब हैं। इसमें 100 स्मार्ट शहरों के साथ 10 लाख से ऊपर की आबादी के 16 शहर शामिल थे। लेकिन पश्चिम बंगाल के चार शहर शामिल नहीं हुये। जबकि पैरामीटर में खरा न उतरने से नया रायपुर व अमरावती को छोड़ दिया गया। वहीं, गुरुग्राम को शामिल किया गया। लिहाजा 111 शहरों के लिये रैंकिंग तैयार की गयी है। 
विज्ञापन


लिवेबिलिटी इंडेक्स में टॉप-10 शहर 

1. पुणे 
2. नवी मुंबई 
3. ग्रेटर मुंबई 
4. तिरुपति 
5. चंडीगढ़ 
6. ठाणे 
7. रायपुर 
8. इंदौर 
9. विजयवाड़ा 
10. भोपाल 

इसमें रिहायश के आधार पर देश का सबसे बेहतरीन पुणे हैं। चंडीगढ़ के बाद उत्तर भारत का दूसरा वाराणसी 33वें नंबर पर है। इसके बाद झांसी का नंबर आता है। नई दिल्ली का स्थान 65वें नंबर है। उधर सबसे निचले स्तर पर रामपुर शहर है। हरदीप सिंह पुरी बताते हैं कि बीते चार सालों से मिशन मोड में चल रहे योजनाओं से शहरी ढांचे में बुनियादी बदलाव आया है। आज इसके आकलन के आधार पर मिले परिणाम जारी किये जा रहे हैं। इंडेक्स के आधार पर संस्थाओं व निवेशकों समेत आम लोगों के पास चयन का विकल्प रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर तय हुई रैंकिग

इंडेक्स के पैमाने 

संस्थानिक (सरकार से जुड़ हुये), सामाजिक (शिक्षा, स्वास्थ्य आदि), आर्थिक व भौतिक सेवाओं के तौर पर इंडेक्ट के चार मुख्य बिंदु थे। इन्हें आगे 15 केटेगरी के 78 पैरामीटर में बांटा गया। इसमें नागरिक सुविधाओं, छात्र-शिक्षक, डॉक्टर-मरीज अनुपात, पेयजल सप्लाई, प्रदूषण स्तर, हरित क्षेत्र, सार्वजनिक परिवहन, अपराध दर जैसी बहुत से मानक रखे गये हैं। 
      
इस तरह शहरों को दिया गया अंक

शहरों के लिये 100 अंक तय किये गये थे। इसमें से संस्थानिक व सामाजिक के लिये 25-25 अंक थे। वहीं, 5 अंक आर्थिक सेवाओं के हिस्से में था। बाकी 45 अंक भौतिक सेवाओं को दिया गया। 

लिस्ट में शामिल उत्तर भारत के शहर और उनका स्थान

वाराणसी, 33    
झांसी, 34      
लुधियाना, 35      
गाजियाबाद, 46      
आगरा, 55      
धर्मशाला, 56      
नई दिल्ली, 65      
फरीदाबाद, 72      
लखनऊ, 73      
कानपुर, 75      
देहरादून, 80      
बरेली, 81      
करनाल, 82      
अलीगढ़, 86      
गुरूग्राम, 88      
मुरादाबाद, 89      
रामपुर, 111     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed