फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drought: BJP seek BCCI to conduct IPL match outside M'rashtra

महाराष्ट्र से बाहर हों आईपीएल मैच : भाजपा 

Sun, 03 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 03 Apr 2016 12:59 AM IST
सार

  • क्रिकेट के मैदान की मरम्मत में 70 लाख लीटर पानी की खपत पर उठाया सवाल
  • 90 लाख किसान प्रभावित हुए

विज्ञापन
Drought: BJP seek BCCI to conduct IPL match outside M'rashtra
‌सूखा - फोटो : bbc

विस्तार

महाराष्ट्र में सूखे के मद्देनजर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच महाराष्ट्र से बाहर कराने की मांग शुरू हो गई है। इसी महीने आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं, लेकिन भयंकर सूखे की स्थिति को देखते हुए सत्ताधारी दल भाजपा ने क्रिकेट मैच अन्यत्र कराने की मांग की है।

विज्ञापन


मुंबई भाजपा महासचिव विवेकानंद गुप्ता ने बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल मैच कहीं और आयोजित कर जल संकट से जूझ रहे राज्य के किसानों के प्रति सहानुभूति दिखाई जाए। महाराष्ट्र में आगामी नौ अप्रैल से 29 मई के बीच मुंबई, पुणे और नागपुर में कुल 19 मैच खेले जाने हैं जबकि फाइनल मैच 29 मई को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाना है।
विज्ञापन


भाजपा नेता गुप्ता ने बीसीसीआई अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में कहा है कि एक स्टैंडर्ड क्रिकेट के मैदान के लिए करीब 80 लाख से लेकर एक लाख लीटर पानी खर्च होता है। यदि हफ्ते में दो से तीन बार क्रिकेट के मैदान की मरम्मत होती है, तो डेढ़ लाख से लेकर तीन लाख लीटर पानी की खपत होगी। इसलिए सभी 19 मैच महाराष्ट्र में होने पर क्रिकेट के मैदान की मरम्मत व देखरेख में ही 70 लाख लीटर पानी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता का कहना है कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में सूखे के चलते करीब 90 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। ऐसे हालात में बीसीसीआई अध्यक्ष को आईपीएल मैच के बारे में ठोस निर्णय लेना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed