राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने गुरुवार 20 अक्तूबर को मुंबई के एयर कार्गो कॉम्पलेक्स में एक पार्सल को रोका। यह पार्सल पेरिस से भेजा गया था और इसे मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में एक पते पर पहुंचना था। इस पार्सल से 1.9 किलोग्राम एम्फैटेमिन टाइप सब्सटेंस (एटीएस) टैबलेट बरामद की गईं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत है। एजेंसी ने यह जानकारी दी।
Mumbai: DRI की बड़ी कार्रवाई, एयर कार्गो कॉम्पलेक्स से 15 करोड़ की ड्रग्स बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:20 PM IST
सार
एजेंसी ने इस पार्सल के प्राप्तकर्ताओं की कई परतों का खुलासा करने के लिए नियोजित अभियान चलाया गया। इस पार्सल को कई लोगों के हाथों बदलकर पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन