{"_id":"670103107bdc75e5a300590c","slug":"drdo-successfully-conducted-vshorads-missile-third-test-in-pokhran-rajnath-singh-congratulate-indian-army-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO: डीआरडीओ की VSHORADS मिसाइल का तीसरा परीक्षण भी सफल, हवाई हमलों के खिलाफ बढ़ेगी सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DRDO: डीआरडीओ की VSHORADS मिसाइल का तीसरा परीक्षण भी सफल, हवाई हमलों के खिलाफ बढ़ेगी सुरक्षा
Sat, 05 Oct 2024 02:42 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:42 PM IST
सार
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) इस कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल का पहले ही दो सफल परीक्षण कर चुका है। अब तीसरे परीक्षण में भी मिसाइल ने तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।
विज्ञापन
डीआरडीओ ने VSHORADS का सफल परीक्षण किया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआरडीओ को आज एक और सफलता हासिल हुई है। डीआरडीओ ने शनिवार को आधुनिक हथियार सिस्टम VSHORADS का तीसरा सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण पोखरण परमाणु रेंज में किया गया। इस सफल परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय सेना और इससे जुड़ी अन्य कंपनियों को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस यह नई मिसाइल हवाई खतरों के खिलाफ सशस्त्र बलों को और अधिक तकनीकी मदद देगी।
कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खतरों को बेअसर करने में अहम
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) इस कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल का पहले ही दो सफल परीक्षण कर चुका है। अब तीसरे परीक्षण में भी मिसाइल ने तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। VSHORADS, एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPAD), DRDO और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) द्वारा विकसित एक स्वदेशी मिसाइल है। मिसाइल में लघु प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली (Reaction Control System- RCS) और एकीकृत एवियोनिक्स जैसी उन्नत तकनीक शामिल हैं। इस मिसाइल का उद्देश्य कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई खतरों जैसे ड्रोन्स आदि को बेअसर करना है।

#WATCH | Defence Ministry tweets "DRDO has successfully conducted three flight tests of the 4th Generation, technically advanced miniaturized weapon system VSHORADS, from Pokhran. Defence Minister Rajnath Singh has congratulated DRDO, Indian Army and Industry involved in the… pic.twitter.com/VPdQ3X7Azv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2024